होमHealth Newsनाक से लगातार खून आना हाई ब्लड प्रेशर का संकेत, समय रहते...

नाक से लगातार खून आना हाई ब्लड प्रेशर का संकेत, समय रहते जानें इसके प्रमुख लक्षण

Hypertension Symptoms:हाई बल्ड प्रेशर गंभीर समस्या बन गई है. इसे हाइपर टेंशन के नाम से भी जाना जाता है. वहीं इसे हाई बीपी भी कहा जाता है.

Hypertension Symptoms: आज के समय में हाई बल्ड प्रेशर गंभीर समस्या बन गई है. इसे हाइपर टेंशन के नाम से भी जाना जाता है. वहीं इसे हाई बीपी भी कहा जाता है. जैसा कि सबको पता है कि हमारे शरीर में दिल का काम बहुत खास होता है, ये अंग पूरे शरीर में रक्त यानि blood को पंप करता है. ये एक मस्कुलर पंप की तरह काम करता है, जो ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर खून को शरीर की हर कोशिका तक पहुंचाता है.

वहीं जब ये ठीक तरीके से पंप नहीं कर पाता तो ऐसी स्थिति में दिल पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे दिल को रक्त पंप करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. ऐसी स्थिति को हाई बीपी कहा जाता है. बता दें कि एक स्वस्थ इंसान का सामान्य बीपी 120/80 mmHg से कम या इसके आस-पास माना जाता है. वहीं जब बीपी बढ़ जाता है तो यानि लगातार 130/80 mmHg या उससे अधिक हो. 140/90 mmHg से ऊपर के स्तर को स्टेज 2 हाइपरटेंशन कहा जाता है.

हाई बीपी के लक्षण

कई बार हाई बीपी के संकेत, लक्षण नजर नहीं आते इन संकेतों को हम आम समझ लेते है. यही हमारी बड़ी गलती होती है. जब इसके लक्षण नजर नहीं आते तो धीरे-धीरे ये शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है. कुछ मामलों में सिरदर्द, सांस फूलना और नाक से खून आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. इन लक्षणों के दिखने पर जितना जल्दी हो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

अगर किसी व्यक्ति को खासतौर पर सुबह के समय सिरदर्द होता है उसे भूलकर भी इग्नोर न करें. वहीं सीढ़ियां चढ़ते समय या बिना ज्यादा मेहनत के सांस फूलना भी इस समस्या का गंभीर लक्षण हो सकता है.

कुछ मामलों में बार-बार नाक से खून आना हाई ब्लड प्रेशर का गंभीर संकेत होता है. ध्यान रखें ये लक्षण तब दिखते हैं जब स्थिति गंभीर हो चुकी होती है. इसलिए इन लक्षण को भूलकर भी इग्नोर न करें. बता दें कि अगर लंबे समय तक हाई बीपी बना रहे तो कुछ मामलों में ये हार्ट, ब्रेन और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है.

यह भी पढ़ें: World Kidney Day 2026: कैसे हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आपकी किडनी पर डालती असर

समय-समय पर करें जांच

समय रहते हाई बीपी के लक्षणों की पहचान कर समस्या का समाधान करें. नहीं तो इन लक्षणों को इग्नोर करने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी डैमेज और आंखों की रोशनी पर गंभीर असर डालता है. इसिलए समय-समय पर अपना बीपी चेक करते रहना जरूरी होता है. कई बार हमें हाई बीपी की समस्या रहती है और हम पहचान नहीं पाते. सांस फूलना, नाक से खून खाना आम समस्या मान लेते हैं. जिन लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां है उन्हें समय-समय पर बीपी चेक करते रहना चाहिए.

बीपी को ऐसे करें कंट्रोल

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए बस कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए. जैसे- हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, नमक का सेवन कम करें, नियमित एक्सरसाइज, योग करें, स्मोकिंग और शराब समेत जंक फूड्स से दूरी बनाकर रखें. जितना हो सके खुश रहें और तनाव, स्ट्रेस से दूर रहें. ये बीमारी गंभीर जरूर है लेकिन आप इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर हाई बीपी को कंट्रोल में रख सकते हैं. वहीं इसके लक्षण दिखें तो डॉक्टर से तुरंत से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: नॉर्मल समझकर इग्नोर करती रही आंखों का दर्द, निकला माइग्रेन पेन, महीनों तक तड़पती रही महिला

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments