होमHealth Newsछोटे अपराधों में जेल नहीं, कारोबार और हेल्थ सेक्टर को बड़ी राहत...

छोटे अपराधों में जेल नहीं, कारोबार और हेल्थ सेक्टर को बड़ी राहत देने वाला नया कानून

Jan Vishwas Amendment Bill 2026: 3 अप्रैल को संसद के दोनों सदनों में एक बिल जन विश्वास 2026 पारित हुआ. जिसमें कई बदलावों का जिक्र किया गया है.

Jan Vishwas Amendment Bill 2026: 3 अप्रैल को संसद के दोनों सदनों में एक बिल जन विश्वास 2026 पारित हुआ. इस बिल में बदलावों का जिक्र किया गया है. जिसका मकसद कानून को और आसाना और लोगों को साथ कारोबारियों को होने वाली अनावश्यक परेशानियां कम करना है. दरअसल पहले कई ऐसे नियम और कानून थे जिसमें छोटी-छोटी गलतियों पर सख्त सजा का प्रावधान था. यहां तक की जेल का प्रावधान भी था.

सरकार की ओर से इन प्रावधानों और नियमों को आसान बनाया है. साथ ही कई मामलों को डिक्रिमिनलाइज किया है. यानी सजा के तौर पर जेल की जगह जुर्माना लगाया जाएगा. इसी के साथ बिल में हेल्थ सेक्टर में भी कई बदलाव किए गए हैं. जिसमें कई सख्त कार्रवाई को और आसान बनाया गया है. आइए जानते हैं कि क्या है ये बिल?

प्रशासनिक या तकनीकी गलतियों हुई आसान

इस बिल के तहत कई ऐसे प्रावधान में बदलाव किया गया है, जहां छोटी प्रशासनिक या फिर तकनीकी गलतियों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती थी. इसे और आसान बनाया गया है. उदहारण के तौर पर हेल्थ से जुड़े कुछ कानून थे जिनमें पहले लाइसेंस या नियमों के छोटे उल्लंघन पर भी आपराधिक मामला बन जाता था, और जेल तक की सजा होती थी.

लेकिन अब ऐसे मामलों में जेल की सजा हटाई गई और केवल आर्थिक दंड यानी फाइन का प्रावधान रखा गया है. इसका मकसद यह है कि डॉक्टर, क्लीनिक या हेल्थ से जुड़े कारोबारी बिना डर के अपना काम कर सकें और छोटी गलतियों के लिए उन्हें भारी सजा का सामना न करना पड़े.

हेल्थ सेक्टर का काम होगा और आसान

वहीं सरकार का ऐसा मानना है कि इन बदलावों से हेल्थ सेक्टर का काम और भी आसान होगा. नए निवेश आएंगे और निवेश को बढ़ावा मिलेगा. कई हेल्थ सर्विस का विस्तार तेजी से हो पाएगा. साथ ही नियमों का पालन भी बेहतर तरीके से हो पाएघा. यानी अब फोकस सजा देने से ज्यादा उसके सुधार और सुविधा देने पर रखा जा रहा है.

कुल मिलाकर, जन विश्वास बिल का उद्देश्य यही है कि कानूनों को इतना सख्त और जटिल न रखा जाए कि वे लोगों के लिए परेशानी बन जाएं, बल्कि उन्हें सरल और व्यावहारिक बनाया जाए. खासकर हेल्थ सेक्टर में किए गए ये बदलाव यह दिखाते हैं कि सरकार अब भरोसे और सहूलियत के आधार पर सिस्टम को आगे बढ़ाना चाहती है, ताकि बेहतर सेवाएं और ज्यादा अवसर दोनों मिल सकें.

यह भी पढ़ें: शादी से पहले वजन घटाने का शॉर्टकट! ‘Mounjaro Brides’ का नया क्रेज क्या है?

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments