होमDietतपती गर्मी में Diet में शामिल करें ये सब्जियां, शरीर को रखेंगी...

तपती गर्मी में Diet में शामिल करें ये सब्जियां, शरीर को रखेंगी हाइड्रेटेड

Cooling Vegetables For Summers: पानी से भरपूर ये सब्जियां पाचन में आसान होती हैं और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर रखती हैं.

Cooling Vegetables For Summers: गर्मियों में गर्म वातावरण और तपता सूरज शरीर में गर्मी करता है. वहीं अगर डाइट में कुछ ठंडा मिल जाए तो शरीर ठंडा रहता है. साथ ही तबियत भी ठीक रहती है.

ठंडी सब्जियां शरीर को हाइड्रेटेड रखती हैं, उच्च तापमान में पेट को ठंडा रखती हैं और लू से बचाती हैं. पानी से भरपूर ये सब्जियां पाचन में आसान होती हैं और गर्मियों में होने वाली एसिडिटी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं. इसलिए इन्हें जरूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि डाइट में ऐसी कौन सी सब्जी शामिल करें, जिनके खाने से हमारा शरीर ठंडा रहेगा. चलिए जानते हैं.

ये सब्जियां शरीर को रखेंगी हाइड्रेटेड

लौकी: लौकी की सब्जी ठंडी तासीर की होती है. इसलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती है. लौकी की सब्जी विटामिन सी, बी, के, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक से भी भरपूर होती है. इसे पचाना भी असान होता है. लौकी फाइबर से भरपूर और फैट-फ्री होती है, जो वजन घटाने, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालकर शरीर की गर्मी को कम करता है. सब्जी के अलावा आप इसे रायता, जूस के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

खीरा: खीरा भी गर्मी में खूब बिकने वाला पसंदीदा फल है. इसे आप अपनी डाइट में सलाद के रूप में शामिल कर सकते है. खीरा शरीर को पूरे दिन हाइड्रेट रखने में मदद करता है. कहा जाता है कि खीरे में लगभग 95 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता. इसे आप सलाद, रायता और स्मूदी के रूप में डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

तोरई: गर्मियों के दिनों में लौकी और तोरई खूब बिकने वाली सब्जियों में शामिल हैं. लौकी के साथ-साथ कई लोग तोरई भी खाना पसंद करते हैं. तोरई में विटामिन A, C, B-कॉम्प्लेक्स, और फाइबर पाया जाता है. यह आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन, वजन नियंत्रण और आंखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. साथ ही इसके सेवन से पाचन-तंत्र भी सही रहता है.

कद्दू: शरीर को ठंडा रखने के लिए आप गर्मियों में कद्दू सबजी को भी एड कर सकते हो, कद्दू में विटामिन A, C, E, और बीटा-कैरोटीन जैसे खास एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी और आँखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक हैं। इसमें फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. साथ ही ये सब्जी शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करती है.

यह भी पढ़ें: अचानक भूख लगने पर इन फलों का करें सेवन, मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments