होमDietअचानक भूख लगने पर इन फलों का करें सेवन, मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी

अचानक भूख लगने पर इन फलों का करें सेवन, मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी

Instant Energy Boost Fruits: फलों में विटामिन, खनिज (minerals), फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

Instant Energy Boost Fruits: कभी-कभार हमें अचानक बहुत तेज भूख लग जाती है, उसके बाद ऐसा लगता है अभी खाने का कुछ मिले जिससे तुरंत एनर्जी मिले. अचानक लगी भूख से कमजोरी, थकान जैसी स्थिति पैदा हो जाती है. इस स्थिति से बचने के लिए आपको ऐसे एनर्जी बूस्ट फूड्स खाने चाहिए. जिनसे तुरंत एनर्जी मिल जाएगी.

बता दें कि इंस्टेंट एनर्जी के लिए आपको फलों का सेवन करना चाहिए. अगर आपको अचानक भूख लग जाती है. और आपको कुछ समझ में नहीं आता क्या खाना है तो आप अपने साथ कुछ एनर्जी बूस्ट फूड्स अपने साथ लेकर चल सकते हैं. इन्हें ट्रेवल के दौरान भी आसानी से खाया जा सकता है. फल खाने से न सिर्फ एनर्जी मिलेगी बल्कि आपकी भूख भी शांत हो जाएगी. फलों में विटामिन, खनिज (minerals), फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. चलिए जानते हैं ट्रैवल के दौरान किन फलों को अपने साथ रखने से इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी.

इंस्टेंट एनर्जी देने वाले 5 फूड्स | Best Foods for Instant Fruits

केला: अगर आपको कभी अचानक भूख लगे, और कुछ खाने का मन करें तो आप तुरंत केला का सेवन कर सकते हैं. केला आपको तुरंत एनर्जी देगा. साथ ही इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी भूख मिटाएंगे. केला पोषक तत्वों का पावरहाउस है, जिसमें मुख्य रूप से पोटैशियम, विटामिन B6, विटामिन C, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट, नेचुरल मिटास पाई जाती है.

संतरा : संतरा खाना सेहत के लिए और इंस्टेंट एनर्जी के लिए बेस्ट फूड है. संतरा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट रहती है. इसको खाने से आपकी भूख, थकान सिरदर्द और जी मिचलाने जैसी स्थिति में तुरंत आराम मिलता है.

सेब: सेब, डॉक्टर भी रोजाना एक सेब खाने सलाह देते हैं. सेब सेहत की लिहास से ही नहीं बल्कि एनर्जी के मामले में भी नंबर वन माना जाता है. सेब में फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके सेवन से ब्लड शुगर नहीं गिरता और शरीर में एनर्जी लंबे समय तक बनी रहती है.

अंगूर: छोटे-छोटे अंगूर इंस्टेंट एनर्जी का बढ़िया सोर्स है. इसके सेवन से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन C, विटामिन K, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलेंगे. साथ ही इसमे फाइब और नेचुरल शुगर दोनों होती हैं, जो इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ-साथ दिल के स्वास्थ्य और इम्यूनिटी बूस्ट का बढ़िया सोर्स है.

अनार: अनार भी इंस्टेंट एनर्जी देने का बढ़िया सोर्स है. ये फल शरीर में खून की कमी थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है. इसके सेवन से न सिर्फ एनर्जी मिलती है बल्कि शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: क्या शराब और पानी पीकर वजन घटाया जा सकता है? कोरियन एक्ट्रेस के इस ट्रेंड पर उठ रहे सवाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments