होमDietक्या शराब और पानी पीकर वजन घटाया जा सकता है? कोरियन एक्ट्रेस...

क्या शराब और पानी पीकर वजन घटाया जा सकता है? कोरियन एक्ट्रेस के इस ट्रेंड पर उठ रहे सवाल

Only Water And Alcohol Diet: इन दिनों कोरियन एक्टर्सेस Kim Ji-won, Ha Ji-won और Park Min-young खूब चर्चा बटौर रही हैं.

Only Water And Alcohol Diet: इन दिनों कोरियन एक्टर्सेस Kim Ji-won, Ha Ji-won और Park Min-young खूब चर्चा बटौर रही हैं. दरअसल एक्ट्रेसेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. जिसे देखकर फैंस काफी हैरान और परेशान भी हैं. दरअसल इन तस्वीरों में एक्ट्रेसेस काफी दुबली पतली नजर आ रही है. इस कारण फैंस को उनके सेहत की चिंता हुई. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखना शुरू किया कि एक्टर्स को हेल्दी बॉडी इमेज को बढ़ावा देना चाहिए.

दरअसल इस बीच ये बात सामने आई कि एक्ट्रेस एक ऐसे खतरनाक ट्रेंड शराब और सिर्फ पानी के सेवन को फॉलो कर रही हैं. कुछ लोग इसे एक्ट्रेस की मेहनत और डेडिकेशन मान रही हैं. लेकिन दूसरी ओर हेल्थ से लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. कई हेल्थ एक्सपर्ट्स और फैंस ने इसपर चिंता जताना शुरू कर दिया है. कई लोग इसे खतरनाक ट्रेंड मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्या है फ्राइब्रो-कैलकुलस पैंक्रियाटिक डायबिटीज, 10 साल की बच्ची हुई शिकार

क्यों घटाया वजन?

अब इसपर एक्ट्रेस से जब सवाल किया गया कि आखिर उन्हें वजन घटाने की क्यों जरूरत पढ़ी? इसपर उन्होंने खुलासा किया कि ऐसा उन्होंने जानबूझकर किया है. एक्ट्रेस Ha ji-won ने जानकारी दी कि उन्होंने अपने रोल के लिए ऐसा करा. काफी इंटेंस वर्कआउट किया और मसल्स कम किए. जिससे की उनका लुक अधिक सेंसिटिव दिखाई दे. एक्ट्रेस का कहना है कि इसके लिए उन्हें खानपान काफी कंट्रोल करना पड़ा लेकिन ये काफी आसान नहीं था. क्योंकि ये फिजीकली तो मुश्किल होता ही है लेकिन मेंटली भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर ये पानी और शराब वाली डाइट का जिक्र क्यों किया जा रहा है.

इस एक्ट्रेस का बयान हो रहा वायरल

जानकारी के अनुसार Park Min-Young का एक बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल एक्ट्रेस ने कहा कि एक रोल के लिए उन्होंने लगभग सिर्फ पानी और शराब पर ही निर्भर रहकर वजन कम करने की कोशिश की. जो हुआ भी. एक्ट्रेस का ये बयान काफी तेजी से वायरल हुआ. जानकारी के अनुसार शूटिंग के दौरान वो सिर्फ 3 लीटर पानी ही पीती थी. हालांकि जैसे ही शूट खत्म हुआ उन्होंने नॉर्मल डाइट एक बार फिर से शुरू कर दी है. लेकिन इस तरीके ने लोगों के बीच हैरानी पैदा कर रही है और ये काफी चौंकाने वाला भी है.

शरीर में होते कई नुकसान

आप शरीर के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करेंगे तो वो अफेक्ट डालेगा ही. लेकिन इस तरह की ट्रिक या फिर तरीके को अपनाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें. वहीं इस मामले की अगर बात की जाए तो कई हेल्छ एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसी डाइट को फॉलो करना शरीर के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है.

क्योंकि हमारा शरीर काम करने के लिए विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स की मांग करता है. ऐसे में अगर आप खाना नहीं खाएंगे और सिर्फ पानी या फिर शराब पर ही निर्भर रहेंगे तो ये काफी कमजोरी पैदा कर सकता है. कई मामलों में इम्यूनिटी कम होने की समस्या हो सकती है. हमारे शरीर का हार्मोन बैलेंस बिगड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या पूरी तरह खत्म किया जा सकता है Autism? क्या कहते हैं डॉक्टर; जानें लक्षण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments