होमHealth Newsफूड पाइप में फंसा डेंचर, इस तकनीक से डॉक्टर ने किया सफल...

फूड पाइप में फंसा डेंचर, इस तकनीक से डॉक्टर ने किया सफल इलाज

Denture Stuck in Food Pipe: जब हमारे फूड पाइप में कुछ अटक जाता है, तो हमें काफी अनंकफर्टेबल फील होता है. लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ.

Denture Stuck in Food Pipe: जब हमारे फूड पाइप में कुछ अटक जाता है, तो हमें काफी अनंकफर्टेबल फील होता है. हालांकि ऐसे मामलों में डॉक्टर सर्जरी करके उस चीज को बाहर निकाल लेते हैं. लेकिन दिल्ली के सर गंगाराम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. जहां एक व्यक्ति के फूड पाइप में डेंचर फंस गया था. डेंचर यानी दांतों की एक प्लेट होती है. जानकारी के अनुसार डेंचर व्यक्ति के फूड पाइप में जा अटका था.

बताया गया कि डॉक्टर ने एंडोस्कोपिक तकनीक और लेजर के जरिए मरीज को बड़ी सर्जरी से बचा लिया. यानी जो सिर्फ सर्जरी के जरिए मुमकिन हो पाता उसे डॉक्टर ने तकनीक की मदद से काफी आसान बना दिया. वहीं जिस मरीज की सर्जरी की गई उसे सांस लेने में दिक्कत थी और गले में तेज दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद वो तुरंत अस्पताल पहुंचा.

यह भी पढ़ें: लेजर ट्रीटमेंट के बाद चेहरे का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगी ये स्किन प्रॉब्लम

गले में दर्द हुआ अस्पताल पहुंचा शख्स

वहीं गले में दर्द के कारण व्यक्ति अस्पताल पहुंचा था. जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की और जांच के दौरान पता चला कि उसने एक गलती से अपना डेंचर निगल लिया था. ये डेंचर व्यक्ति के फूड पाइप और सांस लेने वाले जंक्शन के ठीक नीचे जिसे क्रोकफैरिंक्स हिस्से में जा फंसा था. डेंचर के कारण पीड़ित व्यक्ति को कुछ भी निगलने में कठिनाई और सीने में तेज दर्द हो रहा था. जब डॉक्टर ने इमेजिंग जांच की तो पता चला कि व्यक्ति के गले में डेंचर मजबूती से फंसी हुई थी.

नुकसान पहुंचा रही थी डेंचर

जानकारी के अनुसार डेंचर में लगे तेज धातु के क्लैस्प यानी क्लिप फूड पाइप को नुकसान पहुंचा सकती थी. वहीं इस मामले में सर गंगाराम अस्पताल का कहना है कि ये उनके लिए सबसे कठिन मामलों में से एक था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टरों ने पहले कई तरीके अपनाए थे. पर उनका अच्छा रिजल्ट सामने नहीं आया. जिसके बाद एडवांस टेक्नीक इस्तेमाल किया गया और एंडोस्कोपिक गाइडेंस के तहत लेजर बीम की मदद ली गई और डेंचर को पहले छोटे टुकड़ों में काटा गया. बाद में उसे सुरक्षित तरीके से अलग किया और सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें: छोटे अपराधों में जेल नहीं, कारोबार और हेल्थ सेक्टर को बड़ी राहत देने वाला नया कानून

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments