होमWellnessHome Remediesकटने-छिलने पर अपनाएं ये नुस्खे, दागों से मिलेगी छुट्टी, नहीं पड़ेगी महंगी...

कटने-छिलने पर अपनाएं ये नुस्खे, दागों से मिलेगी छुट्टी, नहीं पड़ेगी महंगी क्रीम की जरूरत

How To Treat Minor Cut: चोट लगने के बाद हल्के फुल्के उपचार कर लेना जरूरी होता हैं, जिससे किसी तरह के कोई दाग धब्बे न दिखें.

How To Treat Minor Cut: कभी न कभी हर किसी को छोटी मोटी चोट लग ही जाती है. जैसे, किचन में मम्मी का काम करते समय, छोटे बच्चों का खेलते समय या फिर हमारे कभी अचानक किसी से हल्का टकरा जाना या फिर गिर कर हल्की खरोच आ जाना. इन चोटों के कारण कई बार वह कई दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं. जो दिखने में बहुत बुरे लगते हैं. इसलिए इन घाव या फिर चोट लगने के बाद हल्के फुल्के उपचार कर लेना जरूरी होता हैं, जिससे किसी तरह के कोई दाग धब्बे न दिखें.

ऐसे में आपको किसी खास डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती बल्कि आपको इनका इलाज घर के किचन में आराम से मिल जाएगा. घर में रखी हुई चीजों से इनका इलाज किया जा सकता है. चलिए जानते हैं. वो ऐसे कौन से देशी नुस्खे है जिनसे छोटी मोटी चोटों, खरोचा का इलाज किया जा सकता है.

छोटे-मोटे घाव को तुंरत भर देंगा ये नुस्खा | Home Remedies For Minor Cut

हल्दी: आपने ये नुस्खा अपनी दादी-मम्मी के मुंह से जरूर सुना होगा कि कि चोट पर हल्दी लगाने से घाव जल्दी भर जाता है. जी हां, दरअसल हल्दी में हल्दी में घाव भरने वाले एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले), एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. जो घाव को जल्दी रिपेयर करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद करक्यूमिन ऊतक की मरम्मत और कोलेजन को बढ़ाकर घाव को जल्दी ठीक करता है. इसलिए अगर आपके हाथ या पैर में कभी कोई छोटी-मोटी चोट लग जाती है तो आप हल्दी को लगा सकते हैं. इसके अलावा हल्दी वाला दूध तक पी सकते हैं.

नारियल का तेल: एक उपाय ये भी है कि चोट या घाव की जगह पर आप नारियल का तेल लगा सकते हैं. नारियल के तेल नेचुरल होने के साथ-साथ स्किन को हाइड्रेट करेगा सात ही इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण किसी प्रकार का कोई इंफेक्शन नहीं होने देगा. नारियल के तेल लगाने पर चोट पर एक परत बन जाती है औऱ बैक्टीरिया अंदर नहीं जा पाते.

एलोवेरा: एलोवेरा जेल लगाना, कटने छिलने के घाव-चोट पर आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. एलोवेरा हर घर में आसानी से मिल जाता है. इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. एलोवेरा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो मुख्य रूप से कोलेजन उत्पादन को बढ़ाकर और डेड सेल्स को ठीक करता है. घाव के सूजन को कम करने का काम भी करता है. इसके अलाव ये स्किन को बैक्टीरिया से बचाने और स्किन को हाइड्रेट भी करता है.

प्याज: हर घर में प्याज आसानी से मिल ही जाती है. प्याज में एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले), और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो घाव भरने में मदद करता हैं. वहीं इसमें मौजूद क्वेरसेटिन नाम का पदार्थ विटामिन सी और सेल्स की मरम्मत करने में मदद करता है. प्याज को कीड़ों के लगे घाव या फिर चोट को भरने के लिए देशी रूप से भी प्रयोग किया जाता है.

यह भी पढ़ें: अब कोसों दूर भागेंगे मच्छर, बस एक आसान घरेलू तरीके अपनाएं

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments