होमHealth Newsआयरन की कमी को हल्के में न लें! AIIMS के डॉक्टर ने...

आयरन की कमी को हल्के में न लें! AIIMS के डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखें ख्याल

Iron Deficiency Symptoms: आप रात में भरपूर नींद सोए और फिर भी आपको एनर्जी कम लग रही है. ऐसा आपके साथ हुआ है? ऐसा है तो इग्नोर नहीं करना चाहिए.

Iron Deficiency Symptoms: आप रात में भरपूर नींद सोए और फिर भी आपको एनर्जी कम लग रही है. ऐसा आपके साथ हुआ है? अगर ऐसा आपके साथ हो रहा है तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. साथ ही आपको लगे कि शरीर हैवी यानी भारी फील कर रहा है. अगर ऐसा है तो ये शरीर का एक सिगनल हो सकता है. इसपर डॉक्टर ने चेतावनी जारी की है. सोशल मीडिया पर AIIMS के एक डॉक्टर ने पोस्ट किया और इस बारे में जानकारी दी.

AIIMS हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने इस बात का जिक्र किया और बताया कि ये आयरन की कमी के संकेत हो सकते हैं. दरअसल डॉक्टर सौरभ ने इस बात का जिक्र किया कि ये आयरन की कमी का पहला संकेत माना जाता है. क्योंकि इसकी शुरुआत इन्हीं लक्षणों के साथ होती है. ऐसा कई बार देखा गया है. हालांकि लोगों को पता है ये समस्या है वो इसे नॉर्मल मानते हैं और इग्नोर कर देते हैं. लेकिन इसे पहचानना चाहिए डॉक्टर ने इन्हीं के बारे में जानकारी दी आइए जानते हैं.

क्या है आयरन की कमी के सबसे कॉमन संकेत

डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि आयरन की कमी के सबसे कॉमन संकेत है कि आपकी नींद पूरी हो चुकी है उसके बाद भी आपको थकान महसूस हो रही है. आपको बता दें कि हमारे शरीर के लिए आयरन बहुत जरूरी होता है. आयरन हमारी बॉडी में हीमोग्लोबिन को बनाने में हमारी मदद करता है. आपको बता दें कि हीमोग्लोबिन ही है जो हमारी बॉडी के अलग-अलग पार्ट्स तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. ऐसे में जब आयरन की कमी होगी तो हीमोग्लोबिन भी प्रभावित होगा और ऑक्सीजन की सप्लाई भी काफी कम होगी.

नतीजा इसका सीधा असर हमारी एनर्जी पर पड़ेगा. इसका रिजल्ट आता है कि व्यक्ति काम किए बिना ही थका हुआ महसूस करता है. आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि जब शरीर में प्रॉब्लम होने वाली हो तो उससे पहले कई बार हमें सिग्नल मिलता है. लेकिन लोग इन संकेतों को समझ नहीं पाते या उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. यही वजह है कि कई बार समस्या तब पकड़ में आती है जब वह एनीमिया जैसी स्थिति में बदल चुकी होती है.

महिलाओं को अधिक होती ये समस्या

अब जब हमें थकान महसूस होती है, तो हम इसे स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल के साथ जोड़ते हैं. लेकिन अगर ये समस्या लगातार बनी हुई है. आपको बार-बार थकान की शिकायत है, खासतौर पर आपने आराम भी कर लिया उसके बाद भी ठीक नहीं हो पा रहा तो इसे सीरियसली लेना चाहिए. ऐसा इसलिए आयरन की कमी के कारण हो सकता है. जानकारी के अनुसार ये समस्या महिलाओं में अधिक देखा जाता है. इस कारण इसे समय रहते ध्यान देना चाहिए.

कैसे रोक सकते ये समस्या?

कई एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि समय रहते आप इसकी जांच करवाएं. डायट में बदलाव लाएं. इस तरीके से आप इस समस्या को रोक सकते हैं. साथ ही इस समस्या को इग्नोर करना आपके लिए कई समस्याएं जैसे चक्कर आना, कमजोरी आना, सांस फूलना इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं. डॉक्टर सौरभ जोशी का ये पोस्ट लोगों को इस बारे में अलर्ट करता है. आप इन संकेतों को पहचान कर सकते हैं. अगर बार-बार बिना वजह थकान महसूस हो रही है, तो इसे सामान्य मानकर छोड़ने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर कदम हो सकता है.

यह भी पढ़ें: छोटे अपराधों में जेल नहीं, कारोबार और हेल्थ सेक्टर को बड़ी राहत देने वाला नया कानून

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments