होमExplainers300 से अधिक प्रकार के होते हैं सिरदर्द! डॉक्टर से जानें किन...

300 से अधिक प्रकार के होते हैं सिरदर्द! डॉक्टर से जानें किन लक्षणों को न करें इग्नोर

Constant Headache Symptoms: अक्सर लोग सिर दर्द की समस्या को काफी नॉर्मल मान लेते हैं. नतीजा ये प्रोसेस चलता रहता है.हम उसे इग्नोर कर देते हैं.

Constant Headache Symptoms: अक्सर लोग सिर दर्द की समस्या को काफी नॉर्मल मान लेते हैं. नतीजा ये प्रोसेस चलता रहता है. दर्द महसूस होता है ये समझकर कि थोड़े देर में ठीक हो जाएगा हम उसे इग्नोर कर देते हैं. लेकिन इसे नजरअंदाज करना काफी समस्याएं पैदा कर सकता है. संभव है कि ये शरीर के अंदर होने वाली किसी बीमारी का साइन हो. क्या आप जानते हैं कि कितने तरीके के सिर दर्द होते हैं?

हम सभी सिर दर्द की शिकायत से कभी न कभी तो परेशान हुए होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कितने प्रकार होते हैं? नोएडा स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनिया लाल गुप्ता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. फिट रहे इंडिया के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि आखिर सिर दर्द के 300 से ज्यादा प्रकार होते हैं.

सिर दर्द के 300 से अधिक प्रकार

डॉक्टर सोनिया लाल गुप्ता के अनुसार 300 से अधिक सिर दर्द के प्रकार होते हैं. अब आप सोचिए कि आप इस दर्द को काफी नॉर्मल समझ लेते हैं. लेकिन ये कितना गंभीर हो सकता है. दरअसल कुछ लोग सिर दर्द समझकर अपने हिसाब से गोलियां खा लेते हैं. लेकिन डॉक्टर के अनुसार क्योंकि इतने प्रकार के सिर दर्द होते हैं उसी के अनुसार दवा दी जाती है और आगे का ट्रीटमेंट किया जाता है. इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन खतरनाक हो सकता है.

ये दर्द हो तो हो जाइए अलर्ट

लोगों की इसी आदत पर डॉक्टर ने भी चेतावनी दी. क्योंकि कुछ लोग बिना दर्द की पहचान करें सिर्फ उसे नॉर्मल सिर दर्द समझकर दवा ले लेते हैं. ऐसा करना गंभीर परिणाम दे सकता है. फिट रहे इंडिया के साथ बातचीत में डॉक्टर सोनिया ने बताया कि आप पहले पहचाने कि अगर सिर दर्द आपकी लाइफ को अफेक्ट कर रहा है. यानी आपके डेली लाइफ रूटीन को अफेक्ट कर रहा है, आप रोजाना दवा या फिर हफ्ते में दो तीन बार दवा का सेवन कर रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए. ऐसे में सवाल आता है कि आप किन लक्षणों को पहचान कर सकते हैं कि इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.

इन लक्षणों को नहीं करना चाहिए इग्नोर

अगर आपको लगातार हर रोज सिर दर्द महसूस हो रहा है, आपको दवाई की जरूरत हफ्ते में दो या फिर तीन बार लेने की जरूरत पड़ रही है. रोजाना सिर पकड़कर बैठ जाते हैं. धूप में नहीं निकल पा रहे. रोज रात में नींद नहीं आ रही. नींद आने में परेशानी हो रही है. ऐसा सिर दर्द आपकी लाइफ को अफेक्ट डाल रहा है, तो ऐसे लक्षणों को आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए. ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करवाए. इसे आम न समझे.

यह भी पढ़ें: शादी से पहले वजन घटाने का शॉर्टकट! ‘Mounjaro Brides’ का नया क्रेज क्या है?

यहां देखें पूरा VIDEO

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments