होमWellnessFitnessधूप से आने के बाद न करें ये काम, सेहत पर पड़ेगा...

धूप से आने के बाद न करें ये काम, सेहत पर पड़ेगा भारी, इन बातों का रखें ध्यान

कई लोग ऐसे होते हैं कि बाहर से आकर तुरंत नहाने लगते हैं ये सोचकर कि गर्मी बहुत लग रही है. ये खा लूं, ये पी लूं, इससे गर्मी दूर भाग जाएगी.

Heat wave safety tips: अप्रेल का महीना आ चुका है. धीरे-धीरे अब गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू करने वाली है. लेकिन गर्मी आने से पहले आपको कुछ खास विशेष बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, जिससे आप फिट रहें और बीमार न पड़ें. अक्सर आपने अपने बड़े बुजूर्गों और माता-पिता से ये कहते सुना होगा कि बाहर से आकर कभी भी नहाना नहीं चाहिए, तुरंत पानी न पिएं. इस तरह की चीजों से बचना चाहिए.

वहीं कई लोग ऐसे होते हैं कि बाहर से आकर तुरंत नहाने लगते हैं ये सोचकर कि गर्मी बहुत लग रही है. ये खा लूं, ये पी लूं, इससे गर्मी दूर भाग जाएगी, लेकिन इस तरह की चीजे आपकी सेहत बनाएगी नहीं बल्कि बिगाड़ेगी. गर्मी में ये तरीके आपको गर्मी से बचाने की बजाए बीमार कर देंगी. ऐसे में अपनी इन गलत आदतों में थोड़ा-सा बदलाव करके इस मौसम में स्वस्थ्य रह सकते हैं, इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि धूप से आने के बाद तुरंत क्या करना चाहिए और क्या नहीं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

इन बातों का रखें ध्यान | Summer Safety Tips

फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं: कई लोग गर्मी में बाहर से आने के बाद तुरंत पानी पीने लगते हैं ये सोचकर की पानी पीने से शरीर ठंडा रहेगा और प्यास भी बूझ जाएगी. लेकिन इस तरह का करना आपके शरीर की सेहत को बिगाड़ देगा. क्योंकि जब आप गर्मी में बाहर से आते हैं तो शरीर गर्म रहता है, और तुरंत पानी पीने से शरीर में सर्द-गर्म हो सकता है. इसलिए ऐसा न करें. पहले आराम से कुछ देर शरीर को ठंडा होने दें. उसके बाद पानी पिएं. पानी भी नॉर्मल पीना है. फ्रिज का नहीं.

घर आते ही न नहाएं: गर्मी में चारों तरफ का गर्म वातावरण शरीर में गर्मी पैदा करता है जिससे बहुत पसीना आता है. लेकिन कई लोग घर आकर तुरंत नहाने की इच्छा रखते है, जो सेहत की लिहाज से खतरनाक साबित हो सकता है. जब आप बाहर से आएं तो शरीर आपका गर्म रहेगा वहीं शरीर पर ठंडा-ठंडा पानी शरीर में सर्द-गर्म का कॉम्बिनेशन बनाकर आपको जुकाम, सर्दी जैसी समस्याएं कर देगा. इसिलए गर्मी में तुरंत बाहर से आकर न नहाएं. नहाना है तो तीन-चार घंटे का इंतजार करें. उसके बाद ही नहाने जाएं.

घर आकर तुरंत कपड़े चेंज न करें: तेज धूप से घर लौटने के बाद तुरंत कपड़े चेंज न करें. इस अवस्था में बाहर से आएं हैं थोड़ी देर उसी अवस्था में आराम करें, जिससे शरीर कमरे के तापमान और बाहर की गर्मी से थोड़ा ठंडा हो सकें. ऐसा करने से शरीर में बाहर की गर्मी कम हो जाएगी और बॉडी नॉर्मल हो जाएगी. उसके बाद कपड़े चेंज करें.

घर आकर कुछ भी न खाएं-पिएं: बाहर से आकर कभी न कुछ भी नहीं खाना-पीना चाहिए. कई लोग अक्सर ये गलती करते हैं कि वह तुरंत कुछ ठंडा खाने-पीने का ढूंढते हैं. बाहर से आने के बाद शरीर को थोड़ा नॉर्मल होने के बाद ही कुछ खाएं-पिएं.

दरअसल बाहर से आने के बाद हमारा शरीर गर्म रहता है, ऐसे में अगर आप शरीर को तुरंत ठंडा करने की कोशिश करते हैं तो आपको सर्द-गर्म होने की संभावना ज्यादा रहती है. इसलिए आपको बाहर से आकर पहले बॉडी रिलैक्स करनी चाहिए. कमरे के तापमान में शरीर को रिलैक्स करनी चाहिए. उसके बाद ही कुछ खाना-पीना या फिर ठंडी हवा खानी चाहिए. या फिर ठंडे तापमान में जाना चाहिए. जिससे सर्द-गर्म होने की संभावना न बनें. जब शरीर में सर्दी-गर्मी का कॉम्बिनेशन बन जाता है तो सेहत बिगड़ने का खतरा रहता है. ऐसे में आपको सर्दी, जुकाम, बुखार, सिर चकराना, जी मिचलाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए ऐसा करने से जरूर बचें.

यह भी पढ़ें : दिन में 30 मिनट चलने पर आप रहेंगे फिट एंड हेल्दी, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments