होमHealth NewsHealth News: बाजार में बिक रही नकली एंटीबायोटिक, ड्रग विभाग का छापेमारी...

Health News: बाजार में बिक रही नकली एंटीबायोटिक, ड्रग विभाग का छापेमारी अभियान जारी

Rajasthan Antibiotic Medicine: विभान ने करीब दो महीने पहले एक एंटीबायोटिक दवाई के सैंपल लिए थे, जिसमें जांच में वह पूरी तरह से फैल पाई गई हैं.

Today Health News: पहले कफ सिरप अब एंटीबायोटिक दवा, राजस्थान में हेल्थ सिस्टम से चौंकाने वाली खबरे लगातार सामने आ रही हैं. राजस्थान के भरतपुर में ड्रग विभाग में एंटीबायोटिक सैंपल फेल मिलने के बाद प्रेदश में छापेमारी अभियान जारी किया है. बता दें कि विभाग ने करीब दो महीने पहले एक एंटीबायोटिक दवाई के सैंपल लिए थे, जिसमें जांच में वह पूरी तरह से फैल पाई गई हैं.

एंटीबायोटिक दवाई का जांच में नकली मिलने पर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए इस दवा की बिक्री पर रोक लगाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं. और साथ ही सभी जिलों को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

जांच में एंटीबायोटिक फेल | Rajasthan Antibiotic Medicine

ये एक एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में दी जाती है. क्यूसी पॉट-200 (सेफपोडोक्साइम प्रॉक्सेटिल) एंटीबायोटिक जांच में पूरी तरह फेल पाई गई. जिसके बाद ड्रग विभाग ने जयपुर, जालोर और भरतपुर में छापेमारी अभियान जारी किया. ड्रग विभाग ने नकली कारोबार का खुलासे करते हुए करीब चार लाख रूपये की दवा भी जब्त की. साथ ही उन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया. दूसरी तरफ चौंकाने वाली बात ये है कि दवा कंपनी करीब 500 से ज्यादा तरह की दवाएं तैयार करती हैं. ऐसे में अन्य दवाई की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

सप्लाई चेन की पड़ताल के लिए टीमें रवाना

ड्रग विभाग ने जांच पड़ताल में ये पता किया कि ये दवा हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित वीएडीएसपी फार्मास्यूटिकल्स नामक निर्माता फर्म से सप्लाई की गई थी. जिसके बाद विभाग ने सप्लाई चेन की जांच पड़ताल के लिए टीमों को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी भेजा है. साथ ही ड्रग विभाग ने हिमाचल प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर को भी पत्र लिखकर निर्माता स्तर पर भी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है.

इन इंफेक्शन के लिए प्रयोग की जाती थी एंटीबायोटिक

बताया जा रहा है कि ये दवा कई बड़े इंफेक्शन में प्रयोग की जाती थी. जिसमें गले और टॉन्सिल का इन्फेक्शन साइनस, फेफड़ों का संक्रमण, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, कान का इन्फेक्शन, मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI) और स्किन के बैक्टीरियल इंफेक्शन तक के इलाज में प्रयोग किया जाता था.

यह भी पढ़ें: छोटे अपराधों में जेल नहीं, कारोबार और हेल्थ सेक्टर को बड़ी राहत देने वाला नया कानून

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments