होमHealth Newsकभी-कभी पीते हैं कुछ नहीं होगा! ऐसा लोगों के लिवर डैमेज होने...

कभी-कभी पीते हैं कुछ नहीं होगा! ऐसा लोगों के लिवर डैमेज होने का 3 गुना अधिक खतरा

Risks of Monthly Binge Drinking: कुछ लोग डेली शराब का सेवन करते हैं, कुछ लोग कभी कबार शराब का सेवन करते हैं. महीने में एक बार.

Risks of Monthly Binge Drinking: कुछ लोग डेली शराब का सेवन करते हैं, कुछ लोग कभी कबार शराब का सेवन करते हैं. जैसे किसी पार्टी में या फिर महीने में एक आद बार. जो लोग इस तरह शराब पीते हैं, उन्हें लगता है कि कभी-कबार शराब पीने से कुछ नहीं होता. अगर आप भी इसे सेफ मानते हैं, तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली है. दरअसल इसपर एक नई स्टडी रिपोर्ट सामने आई है.

इस मेडिकल स्टडी रिपोर्ट में ऐसे सोचने वाले लोगों की सोच को गलत साबित किया है. रिसर्च बताती हैं कि भले ही आप रोज शराब का सेवन कर रहे हैं, .या फिर महीने में एक आद बार तब भी आपके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. उन लोगों के लिए खतरा और भी अधिक हैं. जिन्हें पहले ही लिवर की कोई समस्या है. ऐसे लोगों को और गंभीर नुकसान हो सकता है.

कभी-कभी पीने वाले ध्यान से सुने

जब आप कभी कबार शराब का सेवन करते हैं, तो आप जरूर ये बात सोचते हैं, कि इससे नुकसान नहीं होता. अब इसपर केक मेडिसिन ऑफ USC की ओर से एक स्टडी रिपोर्ट सामने आई है. क्योंकि जो लोग कभी-कबार पीते हैं, वो जिस दिन पीना शुरू करते हैं, उस दिन काफी मात्रा में उसका सेवन कर लेते हैं. इसे कहा जाता है बिंज ड्रिंकिंग. यानी कभी-कबार पीना. अब अचानक से जब आप ऐसा करते हैं तो इसका असर लिवर पर बहुत अधिक पड़ता है. नतीजा लिवर सूज जाता है और टिश्यू डैमेज हो जाते हैं. लिवर धीरे-धीरे फाइब्रोसिस में कंवर्ट हो जाता है.

क्या होता है लिवर फाइब्रोसिस?

लिवर फाइब्रोसिस एक ऐसी कंडिशन है जब हमारे लिवर को बार-बार किसी कारण चोट लगती है. इस कारण हमारे लिवर पर सख्त निशान बन जाते हैं. जिसका असर लिवर की साफ-सफाई करने की क्षमतो को घटाता है. हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं यही आगे चलकर लिवर सिरोसिस या फिर कैंसर में भी बदल सकता है. आप शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण नहीं पहचान सकते. लेकिन इसके बढ़ते ही थकान, पीलिया, पेट दर्द और सूजन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

8 हजार लोगों का डेटा हुआ कलेक्ट

वहीं जानकारी के लिए बता दें कि ये चेक करने के लिए 8 हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया. जिसमें 8 हजार लोगों का डेटा शामिल हैं. अब जिन लोगों को MASLD (पहले NAFLD) था, उनमें जोखिम ज्यादा पाया गया. चौंकाने वाली बात है जो लोग हफ्ते में एक बार या फिर महीने में एक आद बार शराब का सेवन करते थे उनमें लिवर फाइब्रोसिस का खतरा 3 गुना अधिक पाया गया. आप सोच रहे होंगे कि ज्यादा पी ली होगी. तो यहां बात सिर्फ क्वांटिटी की नहीं हो रही. आप किस तरह से उसका सेवन कर रहे हैं, वो भी निर्भर करता है.

कभी-कबार पीना देता ज्यादा नुकसान

अगर आप कभी-कभार पीने वालों में से हैं, तो ये समझना जरूरी है कि ऐसा करना ज्यादा नुकसान देता है. कंपेयर रोजाना पीने वालों से. क्योंकि हमारा लिवर एक साथ टॉक्सिन्स निकाने में लग जाता है. जिससे लिवर पर स्ट्रेस बढ़ता है और रिकवरी का समय नहीं मिलता इसलिए समस्या हो सकती है. आप लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो बिंज ड्रिंकिंग से बचें. बैलेंस्ड जाइट लें, रोजाना एक्सरसाइज करें, वजन और शुगुर कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखें.

यह भी पढ़ें: आपके टूथपेस्ट में जहर है! दिल्ली में पकड़ी गई नकली Sensodyne की फैक्टरी, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प बिल्कुल भी न मानें. अगर आप किसी समस्या से जूझ रहें हैं तो किसी एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह जरूर लें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments