होमWellnessFitnessवीकेंड में ये एक्सरसाइज करके रहें फिट, नहीं पड़ेंगे बीमार, स्टडी में...

वीकेंड में ये एक्सरसाइज करके रहें फिट, नहीं पड़ेंगे बीमार, स्टडी में हुआ खुलासा

Yoga and exercise benefits: अगर आप हफ्ते में सिर्फ 1-2 दिन का समय निकाल कर एक्सरसाइज कर लेंगे तो आपकी सेहत बनी रहेगी.

Yoga and exercise benefits: आज की भागमभाग वाली जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं कि वह ठहरकर ये सोच सकें कि भागमभाग में से थोड़ा समय निकालकर एक्सरसाइज कर लूं, जिससे मेरी सेहत दुरूस्त रहें. लेकिन आपको अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं, क्योंकि एक नई स्टडी ये बात सामने निकलकर आई है कि अगर आप हफ्ते में सिर्फ 1-2 दिन का समय निकाल कर एक्सरसाइज कर लेंगे तो आपकी सेहत बनी रहेगी.

हफ्ते के दिनों में व्यस्तता के चलते कई लोग एक्सरसाइज और योग करने का समय नहीं निकाल पाते, इसलिए अगर आप अपने वीकेंड के दिनों में थोड़ा-सा समय निकालकर एक्सरसाइज और योग कर लेते हैं तो आप फिट रह सकेंगे. स्टडी के मुताबिक, अगर आप हफ्ते में कुल मिलाकर 150 मिनट की मॉडरेट या तेज एक्सरसाइज कर लेते हैं, तो यह रोज थोड़ा-थोड़ा करने जितना ही फायदेमंद हो सकता है.

स्टडी में क्या निकला?

Journal of the American Heart Association Study में 90 हजार से अधिक लोगों पर रिसर्च की गई, और पाया गया कि जो लोग हफ्ते में 1 से 2 दिन एक्सरसाइज करते हैं वह फिट रहते हैं. वह लोग एक्सरसाइज में योगा, व्यायाम और साधारण सी एक्सरसाइज करते हैं. जैसे,- जॉगिंग, तेज चलना, साइकिलिंग करना, घर के काम और गार्डनिंग करना. इस तरह की एक्सरसाइज करके वह फिट हैं.

स्टडी में ये बात भी निकलकर आई है कि वह लोग हार्ट डिजीज, कैंस और लाइफस्टाइल जैसी बीमारियों से दूर रहते हैं. क्योंकि इस तरह की एक्टिविटी से बल्ड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है.

इन एक्टिविटी के करने से क्या होगा?

सामान्य एक्टिविटी जैसे, तेज चलना, घर के काम, करने से हार्ट बीट बेहतर रहती है. और साथ ही बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है. जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही और बेहतर रहता है तो शरीर में एनर्जी लेवल बना रहता है. ये छोटी-मोटी गतिविधियां बॉडी फैट को कंट्रोल रखता है, तनाव हार्मोन को कम करने, मनोदशा सुधारने (एंडोर्फिन के कारण) और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करती है, जिससे लाइफस्टाइल जैसी बीमारियों का खतरा नहीं होता.

अब वीकेंड पर फॉलो करें ये एक्टिविटी

अगर आपको ठीक एंड फिट रहना है तो आप वीकेंड के दिनों में वॉकिंग, रनिंग या साइक्लिंग जैसी गतिविधियां कर सकते हैं. इनके सात ही सुबह-शाम की सैर करना जॉगिंग पर जाना, घर के कामों में हाथ बटाना.

इस तरह की एक्टिविटी करके आप खुद को फिट रख सकते हैं. एक्सपर्ट का मानान है कि एक साथ ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर पर दबाव पड़ सकता है. इसलिए शुरू में धीरे-धीरे और छोटी-मोटी एक्सरसाइज करें. ध्यान रहें एक्सरसाइज से पहले वार्म-अप जरूर करें. इससे चोट लगने का खतरा कम होता है और शरीर बेहतर तरीके से एक्टिविटी को संभाल पाता है.

फिट रहने के लिए ये जरूरी नहीं कि आप हर दिन जिम जाकर घंटों पसीना बहाए. सेहत को फिट रखने के लिए बस वीकेंड के दिन कुछ सामान्य गतिविधि करके भी आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं. फिट रहने के लिए जरूरी ये है कि आपके शरीर एक्टिविटी करता रहे.

यह भी पढ़ें: धूप से आने के बाद न करें ये काम, सेहत पर पड़ेगा भारी, इन बातों का रखें ध्यान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments