होमHealth Newsजिम जाकर नहीं घटेगा Belly Fat? डॉक्टर ने खोले फिटनेस इंडस्ट्री के ये...

जिम जाकर नहीं घटेगा Belly Fat? डॉक्टर ने खोले फिटनेस इंडस्ट्री के ये राज!

Belly Fat Loss: आप जिम क्यों जाते हैं? सवाल अटपटा लग सकता है. हर व्यक्ति फिटनेस के लिए ही जिम जाता है. कुछ लोग अच्छा दिखने के लिए.

Belly Fat Loss: आप जिम क्यों जाते हैं? सवाल अटपटा लग सकता है. लेकिन हर व्यक्ति फिटनेस के लिए ही जिम जाता है. कुछ लोग अच्छा दिखने के लिए जिम ज्वॉइन करते हैं. अच्छी बॉडी बन सकेगी. कुछ लोग वजन कम करन, फैट को कम करने जिम ज्वॉइन करते हैं. लेकिन अगर आप भी उनमे से हैं, तो आज आपका एक भ्रम टूटने वाला है.

जिम जाकर वजन उठाने से हमें कोई फायदा नहीं मिलता. जो लोग फैट कम करने के लिए जिम ज्वॉइन करते हैं, उनके लिए ये जानकारी अहम है. अपोलो हॉस्पिटल में सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार ने इसपर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनका कहना है कि फिटनेस वर्ल्ड ने अपने फायदे के लिए हमें काफी गलत जानकारी दी है. जो बिल्कुल सही नहीं.

डंबल उठाने से नहीं इससे होगा फैट लॉस

डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ड्यूक यूनिवर्सिटी की एक फेमस स्टडी पेश की. इस स्टडी रिपोर्ट में एरोबिक एक्सरसाइज, वेट लिफ्टिंग इन दोनों को कंपेयर किया गया. जब रिपोर्ट्स सामने आई तो नतीजे काफी चौंकाने वाले थे. जो लोग वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करते थे उनके मुकाबेल कार्डियो करने वाले लोगों का फैट काफी तेजी से कम हुआ.

नतीजों में पता चला कि विसेरल फैट यानी जो हमारे अंदरूनी हिस्सों के आसपास जमा होता है उस फैट को कार्डियो करके आसानी से घटाया जा सका. यानी सिर्फ वजन उठाने से शरीर में जमा फैट या फिर हमारा वजन कम नहीं होता. ऐसा नहीं है कि इससे हमें कोई फायदा नहीं पहुंचेगा. हमारी मसल्स स्ट्रांग होंगी. अब आप समझ सकते हैं कि जो लोग रोजाना दौड़ लगाते हैं उनमें विसेर फैट की मात्रा बहुत कम क्यों पाई जाती है.

जिम जाने के बाद भी नहीं कम हो रही तोंद

अब आप सोचिए कई लोग जिम ज्वॉइन करते हैं, खूब पसीना बहाते हैं. उसके बाद भी उनकी तोंद कम होने का नाम नहीं लेती. इसपर डॉक्टर का कहना है कि साइंस एकदम सीधा है, जब आप भारी वेट उठाते हैं, तो उस समय जो एनर्जी खर्च हो रही है. उसकी भरपाई भी तो की जाएगी. वो भरपाई आपका शरीर दिनभर ज्यादा भूख लगाएगा और थकान के कारण फिजिकल एक्टिविटी कम करवा कर कर लेता है. वहीं अगर आप सिर्फ रनिंग करते हैं, तो हर मिनट अधिक कैलोरी खर्च होगी. जिससे शरीर फिट रहेगा और एनर्जी का यूज सही जगह पर होा है. रनिंग करने से उम्र बढ़ने पर भी उनके पेट के आसपास चर्बी जमा नहीं होती.

यह भी पढ़ें: आपके टूथपेस्ट में जहर है! दिल्ली में पकड़ी गई नकली Sensodyne की फैक्टरी, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प बिल्कुल भी न मानें. अगर आप किसी समस्या से जूझ रहें हैं तो किसी एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह जरूर लें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments