होमHealth Newsहाई बीपी से लेकर ब्रेन ट्यूमर तक, Eye Checkup से पता चलेगा...

हाई बीपी से लेकर ब्रेन ट्यूमर तक, Eye Checkup से पता चलेगा आपको कौन सी बीमारी है?

Regular Eye Check-Ups Benefits: आंखों के चेकअप को हम कितना नॉर्मली लेते हैं. जब आंख में समस्या हो तभी जांच करवाते हैं.

Regular Eye Check-Ups Benefits: आंखों के चेकअप को हम कितना नॉर्मली लेते हैं. हमें जब आंख से संबंधित कोई समस्या हो तभी हम डॉक्टर के पास जांच करवाना सही समझते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ आंखों के चेकअप से काफी चीजें पताकी जा सकती है. आपने बिल्कुल सही पढ़ा आंखों से कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. आइए जानें आंखों के टेस्ट किन बीमारियों का संकेत दे सकते हैं.

दरअसल एक रिसर्च की गई. जिसमें खुलासा हुआ कि हमारी आंखें शरीर की नसों और ब्लड वेसल्स की एक क्लीयर इमेज दिखाता है. ऐसा डॉक्टर जब अपने स्पेशल आई ड्रॉप की मदद से पुतलियों की जांच करते हैं. तब करना संभव है. दरअसल अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थेल्मोलॉजी की ओर से एक रिसर्च की गई. जिसमें जानकारी मिली की Eye चेकअप से कई गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. कैसे आइए जान लेते हैं.

आई चेकअप से हो सकती इन बीमारियों की पहचान

रिपोर्ट के अनुसार आंखों के चेकअप से पहचाने जाने वाली बीमारियों में

हाई ब्लड प्रेशर, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक का खतरा, थायरॉयड, डायबिटीज, एसटीडी की समस्या का भी पता लगाया जा सकता है.

Image Source Freepik

हाई ब्लड प्रेशरः डॉक्टर जब चेक करते हैं, तो आंखों की नसों को तलाशते हैं. अगर नसें असमान्य दिख रही हैं. यानी अगर उनमें सूजन, खून के धब्बे हैं, तो हाई बीपी का संकेत हो सकता है.

ब्रेन ट्यूमरः इसी तरह जब ब्रेन ट्यूमर होता है तो उसका प्रेशर आंखों की ऑप्टिक नर्व पर भी पहुंचता है. ब्रेन ट्यूमर होने पर ऑप्टिक नर्व में सूजन आना, डबल दिखना, या फिर पुतली के आकार में बदलाव दिखाई देता है. या फिर साइड विजन कम होता है. इस तरह के संकेत दिखाई देते हैं. ये बताता है कि ब्रेन ट्यूमर हो सकता है.

स्ट्रोक का खतराः अगर स्ट्रोक के खतरे की बात की जाए तो रेटिना की नसों में किसी तरह की ब्लॉकेज, थक्के बनने सामने से धुंधला या फिर पर्दे जैसा दिखना महसूस हो को ये भविष्य में आने वाले स्ट्रोक का खतरा हो सकता है. इसी तरह थायरॉयड की समस्या भी आंखें बाहर की ओर उभरी नजर आती हैं. पलकें पीछे की ओर खिंचती है. यही थायरॉइड की समस्या की ओर इशारा करती है.

डायबिटीजः इसी तरह रेटिना की नसों में खून आना या फिर पीले रंग के फ्लूड निकल रहा है, तो ये डायबिटिक रेटिनोपैथी का संकेत हो सकता है. अगर इलाज न करवाया जाए तो आंखों की रोशनी जा सकती है. इसी तरह एसटीडी की पहचान की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: ये लक्षण दिखें तो समझ जाइए हो सकती है आंतों में सूजन! बड़े संकेत की निशानी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प बिल्कुल भी न मानें. अगर आप किसी समस्या से जूझ रहें हैं तो किसी एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह जरूर लें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments