होमHealth News74 साल के मरीज की नाक से निकली कई पथरियां, डॉक्टरों के...

74 साल के मरीज की नाक से निकली कई पथरियां, डॉक्टरों के उड़े होश!

Karnal hospital surgery case: डॉक्टरों की दुनिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक 74 साल के बुजुर्ग मरीज के नाक से तीन पथरियां मिली.

Karnal hospital surgery case: डॉक्टरों की दुनिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 74 साल के बुजुर्ग मरीज के नाक और गले के बीच फंसी पथरियों को डॉक्टरों की सूझबूझ से निकाला गया. ये मरीज पिछले दो साल से सांस लेने की गंभीर बीमारी से परेशान था. ये मामला हरियाणा के करनाल जिला नागरिक अस्पताल का है.

हरियाणा के करनाल जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की सूझबूझ से एक मरीज के नाक और गले के बीच फंसी पथरियों को नॉर्मल लोकल एनेस्थीसिया से निकाला गया. ये पथरियां 2.8, 9 और 5.8 एमएम की हैं. रण सिंह नाम के यह मरीज पिछले दो साल से इससे परेशान था. इस मरीज को सांस लेने की तकलीफ के साथ-साथ, दिल की बीमारियों से भी जूझ रहा था.

इतिहास में पहली बार मिला ऐसा केस

ये मरीज करीब दो सालों से नाक बंद होने के कारण परेशान था, वहीं ये इस समस्या को सामान्य समझकर दमे की दवाइयां लेते रहा. जब अचानक स्थिति गंभीर हालात में पहुंची तो उसने अस्पताल का रूख किया. जब अस्पताल में डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया तो पता चला कि मरीज के नाक और गले तक के हिस्से में पथरियां जमी हुई हैं. डॉक्टरों के लिए भी ये मामला चौंकाने वाला था.

क्योंकि आज तक के इतिहास में पथरी को लेकर जितने भी मामले सामने आए हैं. वह या तो पेट में या फिर पेट के आसपास के हिस्से में पाई गई हैं. ये पहला ऐसा मामला था जिसमें पथरी नाक और गले के हिस्से तक फैली हुई पाई गई. ऐसे में डॉक्टरों के लिए भी ये मामला नया था.

डॉक्टर के करियर का पहला मामला

मरीज दिल की बीमारी से भी जूझ रहा था जिसकी वजह से मरीज को पूरी तरह सुन्न करना खतरनाक हो सकता था, इसिलए डॉक्टरों ने अपनी सूझबूझ से फैसला लिया. ऐसे में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयवर्धन ने एक साहसी फैसला लिया. उन्होंने जनरल एनेस्थीसिया के बजाय ‘लोकल एनेस्थीसिया’ के जरिए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया, ताकि मरीज के दिल पर कोई दबाव न पड़े.

सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने 2.8 मिलीग्राम, 5.8 मिलीग्राम और 9 मिली ग्राम की पथरियां बाहर निकालीं. डॉक्टर जयवर्धन ने बताया कि इस तरह का केस उनके करियर का पहला केस है, जिसमें नाक में इतनी बड़ी पथररियां देखी गई हैं. हलांकि ऑपरेशन सफल रहा. डॉक्टर ने बताया कि जो लोग धूल, मिट्टी और प्रदूषण वाले वातावरण में लंबे समय तक काम करते हैं या फिर रहते हैं, उन्हें इस तरह की दिक्कत हो सकती है. इन तरह के लोगों की नाक में सूक्ष्म कण जमा हो जाते हैं, जो समय के साथ कठोर होकर पथरी का रूप ले लेते हैं.

यह भी पढ़ें: आपके टूथपेस्ट में जहर है! दिल्ली में पकड़ी गई नकली Sensodyne की फैक्टरी, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान?

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments