होमHealth Newsये लक्षण दिखें तो समझ जाइए हो सकती है आंतों में सूजन!...

ये लक्षण दिखें तो समझ जाइए हो सकती है आंतों में सूजन! बड़े संकेत की निशानी

Intestinal Inflammation Symptoms: दौड़ती हुई जिंदगी में लोग अपने खानपान का खास ख्याल नहीं रखते. कारण ऐसे लाइफस्टाइल में समय कम मिल पाता है.

Intestinal Inflammation Symptoms: दौड़ती हुई जिंदगी में लोग अपने खानपान का खास ख्याल नहीं रखते. कारण ऐसे लाइफस्टाइल में समय कम मिल पाता है. नतीजा रोजाना तला-भिना हुआ खाना. समय पर खाना न खाना. पानी कम पीना ये आदत पेट से जुड़ी कई बीमारियों को बुलावा देता है. इसका रिजल्ट सिर्फ एक है आपकी सेहत खराब होना. कई लोगों को पेट का दर्द अक्सर सताता है.

ऐसे लाइफस्टाइल के साथ मिलता है गैस, पेट फूलना,हल्का दर्द होता है. इसे लोग अक्सर नॉर्मल समझते हैं और इग्नोर कर देते हैं. लेकिन नॉर्मल दिखने वाली ये समस्या नॉर्मल नहीं होती ये आपकी इंटेस्टाइन में सूजन का कारण हो सकती है. इसका असर हमारी पूरी बॉडी पर पड़ता है. साथ ही डाइजेशन सिस्टम पर भी काफी असर इसका पड़ता है. क्योंकि हमारी बॉडी को पोषण सही नहीं मिल सकता. जब पेट ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो इसका सीधा असर पूरे शरीर पर पड़ता है, जिसके बाद शरीर बीमारियों का घर बनने लगता है.

आंतों में सूजन का क्या है कारण?

अब अगर आपके आंत में सूजन है तो इसका असर आपके पाचन पर पड़ सकता है. दरअसल हमारे पेट में छोटी और बड़ी आंत मिलकर हमारे डाइजेसशन को पूरा करती हैं. छोटी आंत का काम हमारे खाने को पचाकर पोषक तत्वों को हमारे शरीर तक पहुंचाने का होता है. बड़ी आंत पानी को बैलेंस्ड रखती है और वेस्ट को बाहर निकालने में मदद करती है. अब ऐसे में आप समझिए कि अगर इसमें सूझन आए तो ये प्रोसेस पर अफेक्ट पड़ता है. आप कारण पूछेंगे तो साफ है खराब खाना, इंफेक्शन, स्ट्रेस या फिर पेट में फाइबर की कमी होना इन सबके कारण हो सकते हैं. आप अगर समय पर ध्यान नहीं देते तो ये और भी गंभीर हो सकती है.

इन संकेतों के मिलते ही हो जाइए अलर्ट

आप कैसे पहचान पाएंगे कि शरीर में कब सूजन है और कब नहीं? दरअसल किसी भी तरह की समस्या होेने पर शरीर संकेत जरूर देता है. जैसे अगर आपको बार-बार गैस बन रही है, पेट भारी लग रहा है, अपच या फिर एसिडीटी की शिकायत है, पेट में दर्द या फिर ऐंठन महसूस हो रही है, बार-बार टॉयलेट जाना पड़ रहा है, बिना किसी कारण वजन घट रहा है, मितली या फिर उल्टी आ रही है. इस तरह के लक्षण दिखें तो अलर्ट हो जाइए और आपको डॉक्टप से जांच करवानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: आपके टूथपेस्ट में जहर है! दिल्ली में पकड़ी गई नकली Sensodyne की फैक्टरी, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प बिल्कुल भी न मानें. अगर आप किसी समस्या से जूझ रहें हैं तो किसी एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह जरूर लें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments