होमDietआंखों की सेहत के लिए बच्चों की डाइट में शामिल करें ये...

आंखों की सेहत के लिए बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स, कभी नहीं लगेगा चश्मा

अगर आपके बच्चे के आंखें भी बचपन से खराब है, या फिर कमजोर हो रही. ऐसे में आपको उसके डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है.

Superfoods for Eyes Health: अगर आपके बच्चे के आंखें भी बचपन से खराब है, या फिर कमजोर हो रही. ऐसे में आपको उसके डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है. आपको डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जिनके सेवन से उनकी आंखों की सेहत में सुधार हो सके.

आंखों की रोशनी खराब होने का मुख्य कारण रेटिना, ऑप्टिक नर्व (नस) या लेंस में डैमेज होना है, जिससे आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है. लेकिन विटामिन ए से भरपूर फूड्स आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. चलिए जानते हैं जिनके सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है. इन फूड्स को आपको अपने बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

विटामिन ए से भरपूर फूड्स

गाजर: गाजर विटामिन ए से भरपूर होता है. गाजर की सब्जी, जूस, सलाद कई रूप में इसका सेवन किया जा सकता है. विटामिन ए के अलावा इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और विटामिन के, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होता है. इसलिए इसे आप बच्चों के टिफिन में सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां: आंखों की सेहत सुधारने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं. इन सब्जियों में ल्यूटिन और जैंक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए मददगार होते हैं. ये पोषक तत्व आंखों के मैकुलर (macula) क्षेत्र में जमा होकर, सूर्य की हानिकारक नीली रोशनी को फिल्टर करते हैं. बच्चों को आप पराठे, पूरी या फिर सूप के रुप में दे सकते हैं.

अखरोट-बदाम: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अखरोट, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है. इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आंखों की नसों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं. ये पोषक तत्व आंखों की सूजन कम करते हैं, और ड्राइनेस (सूखापन) दूर करते हैं. आप बच्चो ंको नाश्ते के तौर पर या फिर टिफिन में दे सकते हैं.

ब्लूबेरी: ब्लूबेरी को भी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद उच्च एंथोसायनिन (anthocyanin) एंटीऑक्सीडेंट आंखों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाकर रोशनी को सुधारते हैं. ये रेटिना को मजबूत करते हैं, बल्ड सर्कुलेशन सुधारते हैं जिससे आंखों की रोशनी बेहतर बनी रहती है. और मोतियाबिंद, ग्लूकोमा व मैकुलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों से बचाकर रखते हैं. आप बच्चों को इन्हें टिफिन में या फिर स्कूल से आने के बाद लंच में आसानी से दे सकत हैं.

टमाटर: टमाटर में भी ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद बताए जाते हैं. टमाटर में विटामिन A, ल्यूटिन (lutein), और ज़ेक्सैंथिन (zeaxanthin) जैसे पोषक तत्वों होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा ये सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है. बच्चों को आप सलाद के रूप में दे सकते हैं.

इन फलों, नट्स के अलावा खट्टे फलों जैसे संतरा, अंडा या फिर मछली को भी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है. इन्हें भी आप अपने बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: थायरॉइड क्या खाएं और क्या नहीं? कौन सी डायट होगी बेस्ट; एक्सपर्ट से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments