होमHealth Newsआपके टूथपेस्ट में जहर है! दिल्ली में पकड़ी गई नकली Sensodyne की...

आपके टूथपेस्ट में जहर है! दिल्ली में पकड़ी गई नकली Sensodyne की फैक्टरी, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान?

Fake toothpaste identification tips: क्या आप टूथपेस्ट खरीदने से पहले उसके असली या फिर नकली होने की जांच करते हैं? नहीं करते तो अब कीजिए.

Fake toothpaste identification tips: क्या आप टूथपेस्ट खरीदने से पहले उसके असली या फिर नकली होने की जांच करते हैं? अगर नहीं करते तो अब करना शुरू कर दीजिए. दरअसल दिल्ली पुलिस ने एक फैक्ट्री में छापेमारी की जहां मशहूर ब्रांड Sensodyne के नाम से नकली टूथपेस्ट तैयार किए जा रहे थे. क्योंकि मकसद साफ था कि इन टूथपेस्ट को मार्केट में बेचा जाए. इसलिए इसे ठीक उसी तरह तैयार किया जा रहा था जैसा कि असली वाला दिखाई देता था. ताकी किसी को शक न हो और बिना सोच के खरीद लिया जाए.

हैरानी होगी कि पुलिस को इस छापेमारी के दौरान लगभग 1800 से भरी हुई नकली टूथपेस्ट की ट्यूब मिली है. इसमें 10 हजार से खाली डिब्बे मिले. 1200 करीब पैक ट्यूब और 130 किलो नकली टूथ पेस्ट तैयार किया जा रहा था. इस घटना ने लोगों की हेल्थ के साथ होने वाले खिलवाड़ पर सवाल खड़े कर दिए. हालांकि रेड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई. आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है. लेकिन अब सवाल आता है कि इस तरह की घटना से बचने के लिए आप असली या फिर नकली की पहचान कैसे कर सकते हैं?

यहां देंखें VIDEO

खरीदारी करते समय हो जाइए अलर्ट

जब भी किसी सामान की खरीदारी करें तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए. बिना सोचे समझे किसी चीज की खरीदारी आपकी सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है. अब जब आप टूथपेस्ट खरीने वाले हो तो ध्यान रखिए कि असली ब्रांड की पैकेजिंग में एकदम चमक और प्रीमियमनेस दिखाई देगी. ऐसा नकली वाले के साथ नहीं होगा.

अगर होगा तो वो स्पेलिंग में कुछ गड़बड़ कर देंगे. या फिर डिब्हे पर प्रिंटिंग धुंधली होगी. मैन्युफैक्चरर का पता नहीं मिलेगा. अगर ये सब दिखाई न दे तो समझ जाइए कि कुछ गड़बड़ है. वहीं असली टूथ पेस्ट के अंदर आपको हमेशा एक बारकोड दिखाई देगा और वो भी साफ. उदहारण के तौर पर कोलगेट के अंदर अक्सर 35000 से शुरू बोने वाले कोड को चेक करें. आप ऐप से भी स्कैन कर सकते हैं.

अफवाहों से भी बचें

वहीं इस मामले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई जानकारी दे रहा है कि आप किस तरह असली-नकली की पहचान कर सकते है. कोई कह रहा है, कि नीचे बना नीला या फिर हरा रंग का चौकोर डिब्बा पेस्ट के नेचुरल होने का प्रमाण देता है. लेकिन ऐसा नहीं है. ये महज एक अफवाह है. आप एक आई मार्क देखें. क्योंकि एक आई मार्क होता है ये मार्क सिर्फ मशीनों को ट्यूब काटने और सील करने का इशारा देता है. असलियत जाननी है तो हमेशा नामी फार्मेसी या भरोसेमंद स्टोर से ही सामान लें.

अगर आपने गलती से नकली पेस्ट ले भी लिया तो उसकी पहचान आप इस्तेमाल करते हुए भी कर सकते हैं. जब पेस्ट में झाग कम बने या फिर मसूड़ों में जलन महसूस हो इस तरह का कुछ भी फील होने पर उसे अपने से दूर करें और बिन में डाल दें. साथ ही सस्ते के चक्कर में न फंसे नहीं तो मसूड़ों के साथ समझौता करना आपके लिए अच्छा साबित नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: हेल्थ सेक्टर में पहुंचा AI, तकनीक की मदद से लोगों के मिल रहा बेहतर और समय पर इलाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प बिल्कुल भी न मानें. अगर आप किसी समस्या से जूझ रहें हैं तो किसी एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह जरूर लें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments