होमHealth Newsहेल्थ सेक्टर में पहुंचा AI, तकनीक की मदद से लोगों के मिल...

हेल्थ सेक्टर में पहुंचा AI, तकनीक की मदद से लोगों के मिल रहा बेहतर और समय पर इलाज

AI In Health Sector: भारत में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक ने एक बड़ा बदलाव लाया है.

AI In Health Sector: भारत में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक ने एक बड़ा बदलाव लाया है अब स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पतालों और डॉक्टरों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि तकनीक के माध्यम से यह आसान, और प्रभावी बनाई जा रही है. AI के जरिए आज बेहतर इलाज, समय पर निदान और मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली का आधार बन चुका है.

एआई का इस्तेमाल रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और कार्डियोलॉजी जैसे क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है. एआई की मदद से बीमारियों की पहचान करने और उनके उपचार के लिए प्रयोग किया जा रहा है. इसके अलावा, AI बड़े डेटा को एनालाइज करके मरीज की जीवनशैली, जेनेटिक जानकारी और मेडिकल हिस्टी को समझकर उसी के अनुसार मरीज के इलाज करने में मदद कर रहा है. एआई के जरिए इलाज को अधिक प्रभावी और आसान बनाया जा रहा है.

टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में किए बड़े बदलाव

वहीं टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में भी AI ने क्रांतिकारी बदलाव किए हैं. खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, वहां AI-सक्षम सेवाएं मरीजों को घर बैठे परामर्श की सुविधा दे रही हैं. AI आधारित चैटबॉट्स, वर्चुअल असिस्टेंट और रिमोट मॉनिटरिंग उपकरण मरीजों के लक्षणों पर नजर रखते हैं और जरूरी जानकारी डॉक्टरों तक तुरंत पहुंचाते हैं. इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिल रही है.

बता दें कि टेलीमेडिसिन यानि डिजीटल तकनीक के जरिए दूर बैठे डॉक्टरों से वीडियो कॉल, फोन या चैट के जरिए डॉक्टरों से परामर्श लेने की सुविधा देता है. यानि घर बैठे स्पेशलिस्ट सलाह, प्रिस्क्रिप्शन और फॉलो-अप की सुविधा देता है, जिससे समय और अस्पताल जाने का खर्च बचता है. भारत में ई संजीवनी पोर्टल इसके उदाहरण हैं.

अस्पतालों में कार्यों को बना रहा आसान

अस्पतालों में भी AI मरीजों का रिकॉर्ड रख रहा है, वहीं अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग, बिलिंग जैसे कार्यों में एआई का इस्तेमला किया जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि AI डॉक्टरों का ऑप्शन नहीं बल्कि सहयोगी बन रहा है. यह डेटा आधारित सुझाव देता है, हालांकि अखिरी डिशीजन डॉक्टरों के ऊपर ही होता है.

यह भी पढ़ें: लाइट जलाकर सोना दिल के लिए खतरनाक, हार्ट अटैक का खतरा, छपी रिपोर्ट

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments