होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: सिर्फ आंखों से पता करें 270...

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सिर्फ आंखों से पता करें 270 बीमारियां

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में बात करेंगे कि कैसे असली और नकली टूथपेस्ट की आप पहचान कर सकते हैं. सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में बात करेंगे कि Eye चेकअप की मदद से कई बीमारियों का पता लगाया जा […]

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में बात करेंगे कि कैसे असली और नकली टूथपेस्ट की आप पहचान कर सकते हैं. सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में बात करेंगे कि Eye चेकअप की मदद से कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में जानेंगे कि कैसे हाई कोलेस्ट्रोल वाली दवाएं आपकी किडनी पर असर डाल रही हैं.

यहां देखें पूरी VIDEO

सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में जानेंगे कैसे करें असली और नकली टूथपेस्ट की पहचान?

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में शुक्रवार को एक जगह पर छापेमारी की. इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में सेंसोडाइन टूथ पेस्ट पाए गए. इन नकली टूथपेस्ट की खबर सामने आते ही मौके पर हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस ने इस मामले में हरि ओम मिश्रा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर असली और नकली को लेकर बहस छिड़ चुकी है. आज के पहले सेगमेंट में हमने इसी पर बात की. किस तरह आप जान सकते हैं कि कौन सा टूथपेस्ट असली है या नकली.

सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में जानेंगे Eye चेकअप से पता चलेंगी बीमारियां

एक रिसर्च रिपोर्ट सामने आई जिसमें ये खुलासा हुआ कि आप आई चेकअप से भी कई गंभीर बीमारियों का पता लगा सकते हैं. अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थेल्मोलॉजी की ओर से एक रिसर्च पेश की गई. जिसमें जानकारी सामने आई कि डॉक्टर द्वारा डाले जाने वाली एक आई ड्रॉप की मदद से आंख की पुतलियों को फैलाकर उसके अंदरूनी हिस्से की बारीकी से जांच की जाती है. इससे शरीर में पनप रही गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. इन बीमारियों में हाई ब्लड प्रेशर, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक का खतरा, थायराइड जैसी समस्याओं का पता EYE चेकअप से ही लगाया जा सकता है.

सेहत की खबर के तसीरे सेगमेंट में जानेंगे कोलेस्ट्रोल की दवा किडनी के लिए खतरा?

जो लोग कोलेस्ट्रोल कम करने की दवाओं का सेवन कर रहे हैं, उनके लिए एक खास जानकारी सामने आई है. दरअस एक स्टडी की गई जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ. बताया गया कि कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए दी जाती है, वो हमारे किडनी पर काफी अफेक्ट डाल सकती है. इनके इस्तेमाल से कुछ मरीजों में किडनी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पैरामीटर, जिसे क्रिएटिनिन कहा जाता है, बढ़ सकता है. जब शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ता है, तो यह इस बात का संकेत होता है कि किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: हेल्थ सेक्टर में बड़े बदलाव!

यह भी देखें:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments