होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: हेल्थ सेक्टर में बड़े बदलाव!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: हेल्थ सेक्टर में बड़े बदलाव!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. सेहत की खबर में जानेंगे सरकार द्वारा जन विश्वास बिल पास किया.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. आज की सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में बात करेंगे सरकार द्वारा जन विश्वास बिल पास किया. ये बिल क्या है. इससे हेल्थ सेक्टर में क्या बड़े बदलाव होने वाले हैं. ये जानेंगे पहले सेगमेंट में. दूसरे सेगमेंट में बात करेंगे कि क्या है मौनजारो ब्राइड ट्रेंड. जिसका शिकार नए कपल्स होते जा रहे हैं. तीसरे सेगमेंट में बात करेंगे कि कैसे आंख का नॉर्मल दिखने वाला दर्द माइग्रेन का दर्द हो सकता है.

यहां देखें VIDEO

सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में जानेंगे क्या है जन विश्वास बिल?

3 अप्रैल 2026 को संसद के दोनों सदनों में एक बिल पास हुआ. जिसका नाम है जन विश्वास बिल. इस बिल के तहत कई कारोबारी और आम नागरिकों की परेशानी का हल निकला है. हेल्थ सेक्टर में भी इस बिल के तहत कई बदलाव किए गए हैं. जानकारी के अनुसार बिल में ऐसे प्रावधान पेश किए गए हैं. जिसमें अगर छोटी गलती या फिर तकनीकी गलती होगी तो उसपर सख्त कार्रवाई के बजाए दंड भरपाई करवाई जाएगी. इसका मकसद यह है कि डॉक्टर, क्लीनिक या हेल्थ से जुड़े कारोबारी बिना डर के अपना काम कर सकें और छोटी गलतियों के लिए उन्हें भारी सजा का सामना न करना पड़े.

सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में जानेंगे मौनजारो ब्राइड्स के बारे में

सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है. इस ट्रेंड को मौनजारो ब्राइड्स कहा जा रहा है. मौनजारो वजन कम करने वाली दवा का नाम है. ट्रेंड है कि शादी से पहले कपल्स वजन कम करवाना चाहते हैं. जिसके कारण बार-बार क्लिनीकों के चक्कर लगाते हैं. क्लिनीक की ओर से भी एक्सक्लूसिव पैकेज दिए जा रहे हैं. उन पैकेज में से किसी एक पैकेज का नाम मौनजारो ब्राइड रखा गया. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. हालांकि वजन कम करने वाली दवाओं को लेकर सरकार पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है कि किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार इन दवाओं को लेकर नहीं किया जाएगा. इसके पीछे का कारण है. बिना डॉक्चर की सलाह के दवाओं का सेवन करना खतरा साबित हो सकता है. लेकिन मार्केट में बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवाएं खुलेआम बेची जा रही है. जो बेहद चिंताजनक है.

सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में जानेंगे कैसे आंख का दर्द बना माइग्रेन?

आंखों के दर्द को हम कितना नॉर्मल मान लेते हैं. ऐसा कहा जाता है कि ज्यादा काम कर लिया इसलिए आंखे थक गई होगी इसलिए दर्द हो रहा है. आराम करेंगे तो ठीक हो जाएगा. ऐसा ही 35 वर्षीय महिला अंजलि को भी लगता था. अंजलि का मानना था कि उसकी आंख में दर्द खराब लाइफस्टाइल या फिर उसकी खराब आदतों के कारण थी. लेकिन जब उसने न्यूरोलॉजिस्ट से इसकी जांच करवाई तो वजह काफी हैरान करने वाली थी. जानकारी के अनुसार इसपर न्यूरोलॉजिस्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कि और बताया कि अंजलि की आंख में होने वाला दर्द नॉर्मल नहीं बल्कि माइग्रेन की दर्द के कारण हो रहा था. ये बात जांच करवाने के बाद सामने आई. इसलिए अगर आपको भी अगर कोई ऐसा ही दर्द महसूस हो तो उसे हल्के में बिल्कुल न लें और तुरंत डॉक्टर से जरूर चेक करवाए.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: शराब-पानी से घट रहा वजन?

यह भी देखें:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments