होमHealth Newsफोन की लत से बिगाड़ रही आपकी डाइट! बढ़ रहा ईटिंग डिसऑर्डर...

फोन की लत से बिगाड़ रही आपकी डाइट! बढ़ रहा ईटिंग डिसऑर्डर का खतरा; रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Smartphone Eating Disorder: मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर सिर्फ हमारी आंखें खराब होती है? यानी आंखें थकती है? क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं.

Smartphone Eating Disorder: मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर सिर्फ हमारी आंखें खराब होती है? यानी आंखें थकती है? क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं. हालांकि आप सही सोच रहे हैं. लेकिन इसके साथ-साथ मोबाइल आपके खाने-पीने की आदतों को भी बदल रहा है. उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है. जर्नल ऑफ मेडिकल इंटरनेट रिसर्च के अनुसार बेहद चिंताजनक है.

ये एक खतरे की बीमारी की ओर इशारा करता है. जानकारी के अनुसार जो लोग अधिक समय तक स्मार्टफोन पर चिपके रहते हैं, ऐसे युवाओं में ईटिंग डिसऑर्डर और उनके लक्षण तेजी से देखने को मिल रहे हैं. रिसर्च बताती है कि जो लोग घंटों अपना समय सिर्फ फोन पर बिताते हैं, उन्हें मानसिक रूप से अधिक परेशान रहते है.

अधिक परेशान रहते हैं ऐसे युवा

जानकारी के अनुसार ऐसे युवा अधिक परेशान रहते हैं. उन्हें सैटिस्फैक्शन की कमी देखी जा रही है. नतीजा स्ट्रेस में आकर वो ज्यादा खाने लगते हैं और अपने खाने-पीने पर कंट्रोल नहीं रख पाते इस तरह खाने पीने का कंट्रोल खत्म हो जाता है. हालांकि साइंटिस्ट ने ये भी कहा कि स्मार्टफोन सीधे तौर पर इस बीमारी का कारण नहीं है. लेकिन ये ही इस बीमारी को ट्रिगर करता है. इस बीमारी का बड़ा कारण जरूर बन गया है.

इतने लोगों को किया गया शामिल

बताया गया कि इस रिसर्च में 52 हजार से भी ज्यादा लोगों को शामिल किया गया है. रिसर्च और आंकड़ों से पता चलता है कि रोजाना 7 घंटे से ज्यादा फोन का इस्तेमाल करते हैं उनमें ईटिंग डिसऑर्डर का खतरा अधिक रहता है. ऐसे लोग भूख की समस्या को कंट्रोल नहीं कर पाते, अधिक खाना खाने लगते हैं. यही आदतें खाने की लत में कंवर्ट हो जाती हैं. अब ये समस्या काफी आम होती जा रही हैं.

क्या है इसके पीछे का कारण

अब जान लेते हैं कि आखिर ऐसा हो क्यों हो रहा है. तो सोशल मीडिया इसका कारण बताया जा रहा है. दरअसल जब युवा दूसरों की परफेक्ट या फिर आदर्श लाइफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खोजते हैं, तो जानें अनजाने में अपने शरीर की तुलना उन्हीं तस्वीरों से करना शुरू करने लगते हैं. इस तरह उनके मन में बिना किसी कारण अपने आपको फिट रखने की हीन भावना और स्ट्रेस पैदा होता है. यही उनकी स्ट्रेस और डाइट की आदत में भी बदल जाता है.

वहीं रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ कि इसका असर टीनएज बच्चों पर ज्यादा पढ़ रहा है. इसका भी कारण है, उनका जीवन एक ऐसे अहम पड़ाव पर है जहां एक इंसान खुद की पहचान और सेल्फ इमेज बनाने की जद्दोजहद में लगो होता है. वहीं इस बीच लगातार फोन का इस्तेमाल दूसरों की तुलना में फिजीकली और मेंटली स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन रही है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सिर्फ आंखों से पता करें 270 बीमारियां

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प बिल्कुल भी न मानें. अगर आप किसी समस्या से जूझ रहें हैं तो किसी एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह जरूर लें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments