होमHealth Newsखूबसूरत नीले रंग की चाय, ब्लू टी हर्बल चाय सेहत के लिए...

खूबसूरत नीले रंग की चाय, ब्लू टी हर्बल चाय सेहत के लिए वरदान, करती तनाव कम

Blue Tea Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर हर्बल चाय नींद को बेहतर बनाने, पाचन के लिए, इम्यूनिटी, बीपी समेत तमाम तरह की बीमारियों को दूर रखता है.

Blue Tea Benefits: आज के बदलते समय में हर्बल चाय लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. हर्बल चाय सैकड़ों प्रकार की पाई जाती है. यह जड़ी-बूटियों, फूलों, फलों और मसालों के अर्क से बनती है, जो कैफीन-मुक्त होती हैं और औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं. मार्किट में कई तरह की हर्बल चाय मिलती है. जैसे, हर्बल चाय कैमोमाइल, पेपरमिंट, अदरक, हिबिस्कस, तुलसी, लेमनग्रास, और गुलाब की चाय आसानी से मार्किट में मिल जाएगी. वहीं इन चाय के बीच तेजी से ब्लू टी भी फैमश हो रही है. यह अपराजिता के फूलों से बनाई जाती है.

औषधीय गुणों से भरपूर हर्बल चाय में नींद को बेहतर बनाने, पाचन के लिए, इम्यूनिटी, बीपी समेत तमाम तरह की बीमारियों को दूर रखता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे क्या होती है ब्लू चाय और किन-किन बीमारियों को दूर रखती है.

क्या होती है ब्लू टी? | What Is Blue Tea

ब्लू टी एक हर्बल चाय है जो अपराजिता के फूलों से बनाई जाती है. वैसे तो हर हर्बल चाय कैफीन फ्री होती है, वहीं ये हर्बल चाय भी कैफीन फ्री होती है. दरअसल कैफीन का मतलब होता है एक प्रकार से लत का लग जाना. आमतौर पर चाय-कॉफी में कैफीन पाई जाती है. जिसके कारण कई लोग चाय-कॉफी पीने के आदि हो जाते हैं. वहीं हर्बल चाय की कोई लत नहीं लगती.

ब्लू टी भी कैफीन फ्री होती है और यह शरीर पर भारी नहीं पड़ती. इसका रंग नेचुरल नीला होता है और इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

ब्लू टी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Blue Tea

वजन कम करती: ब्लू टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर तेजी से बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है. साथ ही ये अनावश्यक रूप से लगने वाली भूख को कम करती है. जिससे वजन कंट्रोल में रहता है. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है.

ब्लड शुगर और बीपी कंट्रोल करती: अपराजिता के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंथोसायनिन (Anthocyanin) पिगमेंट, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है साथ ही बीपी भी कंट्रोल रखता है.

तनाव कम करती: ब्लू टी कैफीन फ्री होती है, जिसकी वजह से इसको पीने से लत नहीं लगती वहीं इसके पीने से स्ट्रेस भी कम होता है. साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है. मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स मस्तिष्क में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन (कोर्टिसोल) के स्तर को कम करके तनाव दूर करते हैं.

पाचन और इम्यूनिटी बेहतर करती: ब्लू टी (अपरिजिता चाय) एंटीऑक्सीडेंट, विशेष रूप से एंथोसायनिन (anthocyanins), से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाती है और मुक्त कणों (free radicals) को खत्म करती है। यह शरीर को डिटॉक्स कर पेट की मांसपेशियों को शांत करती है, जिससे पाचन में सुधार, कब्ज में राहत और बेहतर चयापचय (metabolism) में मदद मिलती है.

ऐसे बनती है ब्लू चाय

ब्लू टी बनाने के लिए आप ये तरीका भी अपना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले सादे पानी को अच्छे से उबाल लें. उसके बाद ये पानी अपराजिता के फूल पर डाले, कम से कम 10 मिनट के लिए गर्म पानी और फूल को बर्तन में छोड़े. ये फूल पानी में अपना नेचुरल रंग छोड़ देगी. इसे ब्लू टी के नाम से जाना जाता है. इसके बाद आप फूलों को छानकर अलग कर लें. अगर आप इसमें थोड़ा नींबू रस डालना चाहे तो डाल सकते हैं. वहीं स्वाद के लिए इसमें शहद मिलाएं.

यह भी पढ़ें: कभी-कभी पीते हैं कुछ नहीं होगा! ऐसा लोगों के लिवर डैमेज होने का 3 गुना अधिक खतरा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments