HomeHealth News150 साल तक जिंदा रह सकेंगे इंसान! चीन की इस कंपनी ने...

150 साल तक जिंदा रह सकेंगे इंसान! चीन की इस कंपनी ने किया दावा; जानें कैसे होगा पॉसिबल

Human Lifespan 150 Years: एक व्यक्ति कितने सालों तक जी सकता है. 100 या फिर उससे 10 या 15 साल अधिक तक. लेकिन क्या 150 साल तक जिया जा सकता है?

Human Lifespan 150 Years: एक व्यक्ति कितने सालों तक जी सकता है. 100 या फिर उससे 10 या 15 साल अधिक तक. लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि 150 साल तक जिया जा सकता है? जी हां. कई बार चीन ऐसे दावे कर चुका है, कि किस तरह एक मानव जीवन को लंबा किया जा सके.

न सिर्फ चीन बल्कि कई साइंटिस्ट भी ऐसी चीजों से अट्रैक्ट होते ही हैं. ऐसे तरीकों पर खोज की जा रही है. हालांकि अब ऐसा कर पाना संभव भी लग रहा है. चीन में मौजूद एक कंपनी ऐसा करने का दावा कर रही है. जिसके कारण सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है.

उम्र लंबी कर बीमारियों को रोका जा सकता है?

चीन की एक बायोटेक कंपनी इसी विषय पर दावा किया. जिसके बाद से एक नई बहस हेल्थ सेक्टर में छिड़ चुकी है. ऐसा दावा करने वाली कंपनी फिलहाल अपने स्टार्टअप फेज में है. कंपनी का नाम Lonvi Biosciences बताया गया. दावा है कि उन्होंने एक एक्सपेरिमेंटल गोली तैयार कर ली है.

कंपनी ने तैयार की ऐसी गोोली

जानकारी के अनुसार कंपनी ने ऐसी गोली तैयार की जो भविष्य में इंसान की उम्र को 150 साल तक पहुंचाने का काम कर सकती है. कंपनी का दावा है कि उनकी रिसर्च शरीर में मौजूद उन हानिकारक सेल्स को हटाने पर है, जो उम्र बढ़ने के प्रोसेस को तेज करती है.

सवाल आता है कि आखिर इस दवा को कैसे और किसपर इस्तेमाल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है जिसके मुताबिक ये दवा अंगूर के बीज से प्राप्त तत्वों का इस्तेमाल करती हैं.

जो शरीर में मौजूद खास प्रकार की सेल्स को निशाना बनाती हैं. इन कोशिकाओं को आम भाषा में “जॉम्बी सेल्स” कहा जाता है.

जॉम्बी सेल्स क्या होते हैं?

बात करें इन जॉम्बी सेल्स की तो साइंटिस्ट इसे Senescent सेल्स कहते हैं. ये एक ऐसे सेल्स होते हैं जो डैमेज या फिर बूढ़ी हो चुकी होती हैं. इतना ही नहीं ये सेल्स डिवाइड होना भी बंद कर देती है. सिर्फ डिवाइड होना बंद करती हैं. लेकिन मरती नहीं है.

इसके बजाय ये शरीर में बनी रहती हैं और आसपास के में सूजन पैदा करने वाले रसायन छोड़ती रहती हैं. समय के साथ इन सेल्स का जमाव शरीर में कई समस्याओं को जन्म दे सकता है. साइंटिस्ट का मानना है कि यही सेल्स बढ़ती उम्र के साथ होने वाली बीमारियों जैसे दिल की बीमारी, गठिया और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में भूमिका निभा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Morning Headache Causes: सुबह उठते ही होने लगता है सिरदर्द? कहीं आप तो नहीं…

किस तरह काम करेगी ये दवा?

अब सवाल आता है कि आखिर ये दवा काम कैसे करने वाली है? इसपर कंपनी का कहना है ये गोली अंगूर के बीज से तैयार की गई है. अंगूर के बीज से बने कंपाउंड्स से इसे तैयार किया गया है.

ये कंपाउंड्स हमारे शरीर में मौजूद खराब सेल्स को खत्म करने में मदद कर सकती हैं. कंपनी का कहना है कि यदि ऐसे सेल्स को शरीर से कम कर दिया जाे तो हमारे शरीर में होने वाली सूजन या फिर टिश्यू को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है. जिससे उम्र लंबी हो सकती है.

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है. लंबी उम्र करने के लिए कई साइंटिस्ट पहले ही senolytics नाम की दवाओं पर काम कर रहे हैं. जो सिर्फ इन बूढ़े सेल्स को खत्म करने का काम करने वाले हैं.

हालांकि शुरुआती प्रोसेस में इन्हें जानवरों पर टेस्ट किया गया. जिसके बाद रिजल्ट्स काफी पॉजिटीव देखने को मिले. जब ये टेस्ट किया गया तो साइंटिस्ट्स ने पाया कि शारीरिक क्षमता साथ ही उम्र से जुड़ी गिरावट में देरी देखी गई.

हालांकि ये भी साफ कर दिया गया है कि फिलहाल दवा खरीदने के लिए मौजूद नहीं है. क्योंकि फिलहाल इंसानों के लिए ये सुरक्षित नहीं और इसे सेफ बनाने केलिए काफी लंबा समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी ज्यादा देर तक रोकते हैं पेशाब? हो सकती ये गंभीर बीमारियां

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Types Of Yogurt: कितनी तरह की होती है दही? खाने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

Types Of Yogurt: दही भी कई तरह की होती है. साधारण दही से लेकर फ्लेवर्ड वाली तक. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कितनी तरह की दही होती है

गेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

Flour For Diabetes: डायबिटीज बीमारी में कौन सा आटा खाना फायदेमंद होगा? किस आटे से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेंगा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: मीठे फल बने खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कैमिकल से फल पकाने पर रोक, खून निकलवाकर इंजेक्ट करवा रहे युवा, गर्मियों में बढ़ रही पेट की गर्मी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Types Of Yogurt: कितनी तरह की होती है दही? खाने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

Types Of Yogurt: दही भी कई तरह की होती है. साधारण दही से लेकर फ्लेवर्ड वाली तक. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कितनी तरह की दही होती है

गेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

Flour For Diabetes: डायबिटीज बीमारी में कौन सा आटा खाना फायदेमंद होगा? किस आटे से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेंगा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: मीठे फल बने खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कैमिकल से फल पकाने पर रोक, खून निकलवाकर इंजेक्ट करवा रहे युवा, गर्मियों में बढ़ रही पेट की गर्मी.

मीठे फल सेहत के लिए क्यों बन रहे खतरनाक? FSSAI का क्या है कहना? देखें Video

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. आज हम बात कर रहे हैं सेहत से जुड़े तीन बड़े मुद्दों...

Recent Comments