होमDietलूज मोशन में पी रहे चाय या कॉफी? जान लें इससे होने...

लूज मोशन में पी रहे चाय या कॉफी? जान लें इससे होने वाले नुकसान

Drinking Tea or Coffee in Diarrhea: जब पेट थोड़ा अपसेट हो तो कुछ खाने पीने का दिल नहीं करता.

Drinking Tea or Coffee in Diarrhea: जब पेट थोड़ा अपसेट हो तो कुछ खाने पीने का दिल नहीं करता. खासतौर पर तब जब आप लूज मोशन (Loose Motion) की समस्या से जूझ रहे हों. ऐसे में समझ नहीं आता कि आप किस डाइट को फोलॉ कर सकते हैं. जिससे आपको आराम मिल सके.

लूज मोशन के कारणों की अगर बात की जाए तो कई वजहें जैसे वायरल, बैक्टीरियल इंफेक्शन, खराब गंदा पानी, फूड पॉइजनिंग. ये सब लूज मोशन के कारण हो सकते हैं. जिनका पाचन स्ट्रांग नहीं होता, कई बार उन्हें भी लूज मोशन की समस्या परेशान करती है. इससे होने वाली दिक्कत की बात करें तो शरीर में पानी की मात्रा काफी कम होने लग जाती है. अक्सर ऐसी समस्या से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर लिक्विड डाइट की सलाह देते हैं, खास तौर पर इलेक्ट्रोल पीने का जिक्र तो जरूर किया जाता ही है.

क्या चाय-कॉफी पी सकते हैं? | Drinking Tea or Coffee in Diarrhea

दरअसल कुछ लोगों को चाय और कॉफी पीने की इतनी आदत होती है कि उन्हें अपना खाना अधूरा सा लगता है. कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि अगर हम इनका सेवन न करें तो शरीर में एनर्जी ही नहीं रहती. हालांकि अधिक सेवन भी सही बात नहीं. लेकि ऐसे लोग अगर लूज मोशन की जूझ रहे हैं, तो क्या वो चाय या फिर कॉफी का सेवन कर सकते हैं? Drinking Tea or Coffee in Diarrhea? जैसा की बताया कि जब इस कंडिशन में होते हैं, तो कुछ खाने की सलाह नहीं दी जाती. क्योंकि ये हमारी पाचन प्रक्रिया पर असर डालता है. नतीजा एसिडीटी की समस्या भी परेशान कर सकती है.

अगर आपको लूज मोशन है और आप चाय-कॉफी के सेवन का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये बिल्कुल सही नहीं है. कई एक्सपर्ट्स का भी ऐसा मानना है. इसका कारण इसमें कैफीन मौजूद होता है. कैफेन हमारे शरीर में तरल पदार्थों को नुकसान को बढ़ाता है. इस कारण पनी की कमी और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है. इससे हमारी आंत यानी इंटेस्टाइन पर भी बुरा असर पड़ता है. जिसके कारण लूज मोशन जैसी कंडिशन और बिगड़ सकती है. हालांकि अगर आपको चाय-कॉफी पीने का मन करे तो आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या फास्टिंग में दीमाग करता है ज्यादा तेज काम? हेल्थ पर पड़ता कितना असर; जानें

क्या होगा अगर लूज मोशन में पी ली चाय-कॉफी?

अगर ऐसी कंडिशन में आप चाय-कॉफी का सेवन करते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दस्त होने पर शरीर पहले ही काफी मात्रा में पानी को रिलीज कर देता है. ऐसे में आप चाय या फिर कॉफी पीते हैं, तो बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है. अगर इस कंडिशन में डिहाइड्रेशन हो तो वो शरीर के लिए अच्छा साबित नहीं होता. कई बार लोगों को चक्कर, थकान या फिर कमजोरी होती है जो ऐसा करने से और भी बढ़ सकती हैं.

पाचन क्षमता पर असर पड़ सकता है. चाय-कॉफी पीने से इस कंडिशन में इसलिए भी मना किया जाता है, क्योंकि इस वजह से आपके डाइजेस्टिव ट्रैक्ट पर असर पड़ सकता है. यानी जो चीज पहले ही कमजोर है आप ऐसा करके उसे और कमजोर कर देंगे. फिर पट दर्द, पेट में अकड़न महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Eating Pomegranate Everyday: दिल, पाचन, इम्यूनिटी का बूस्टर एक अनार; रोजाना सेवन से मिलेंगे कई फायदें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments