होमWellnessFitnessStrain on Eyes: इन कामों को करने से पड़ रहा आंखों पर...

Strain on Eyes: इन कामों को करने से पड़ रहा आंखों पर जोर, जा सकती रोशनी

Strain on Eyes: जब हम अपनी कैपेसिटी से अधिक काम कर लेते हैं, तो हमारे शरीर में कई तरह के परेशानी हो सकती हैं.

Strain on Eyes: जब हम अपनी कैपेसिटी से अधिक काम कर लेते हैं, तो हमारे शरीर में कई तरह के परेशानी हो सकती हैं. बॉडी पेन सबसे सटीक पहचान करने वाले लक्षणों में से एक हैं. क्योंकि कीसी भी तकलीफ को तब अच्छे से पहचाना जा सकता है जब आपको उस जगह पेन हो रही हो. आजकल खराब लाइफस्टाइल ने लोगों की आदतों को बिगाड़ दिया है.

लिहाजा बॉडी के बारे में सोचे बिना ही बॉडी में थकान. कई बार तो हमारी आंखें भी थक जाती हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. अधिक स्ट्रेस देने से हमारी आंखे भी थक जाती है. ऐसा अक्सर तब होता है जब आप लंबे समय तक अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप की स्क्रीन या फिर टीवी के आगे घुसे रहते हैं. क्योंकि इन्हीं के अधिक इस्तेमाल से आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है और हमारी आंखे थक सकती हैं.

आंखें हो सकती हैं खराब

आपने अपने बड़े बुजुर्गों को ये कहते तो सुना ही होगा कि ज्यादा टीवी मत देखो. फोन मत चलाओ आंखें खराब हो जाएंगी. ऐसे खराब आदतों के कारण आंखें खराब होती हैं. जब हम थके महसूस करते हैं, या फिर कम रोशनी में पढ़ाई करते हैं. अच्छे से नींद नहीं ले पाते या फिर अधिक समय तक काम करते रहते हैं. उस दौरान हमारी आंखें खुली रहती है, जो थकान का कारण बन सकती हैं. इससे कई समस्या जैसे आंखों में भारीपन, जलन होना, सूखापन होना, धुंधला दिखाई देना. कुछ लोगों को सिरदर्द के लक्षण भी महसूस होते हैं.

किन लोगों को परेशान करती है ये समस्या?

अगर बात करें कि किन लोगों के ये समस्या अधिक परेशान करती हैं तो बता दें कि ऐसे लोग जो अधिक समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं. पढ़ाई करते समय या तो कम रोशनी या फिर अधिक समय तक स्क्रीन पर बिताते हैं. अधिक मोबाइल का इस्तेमाल जो लोग करते हैं. ऐसे लोगों में ये समस्या काफी देखी जाती हैं. अब कई रिपोर्ट्स ऐसी सामने आ रही है कि जिसमें बताया गया कि ये समस्या बच्चों और युवाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है. हालांकि इस कारण से आंखों को ज्यादा स्ट्रेस नहीं देना चाहिए. इससे कैसे बचाव किया जा सकता है. आइए डिटेल में जान लेते हैं.

यह भी पढ़ें: What is incline treadmill walk: इस एक्सरसाइज से पिघल जाएगा आपका वजन, ट्रेनर्स भी देते हैं सलाह

क्या हो सकती समस्या?

रिपोर्ट्स के अनुसार जो लोग ऐसे लाइफस्टाइल या फिर इस रूटीन को फॉलो करते हैं, तो उन्हें कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय तक अगर आंखों को आराम नहीं दिया जाए तो कई परेशानियां आ सकती हैं. जैसे आंखों में जलन, लालिमा और सूखापन महसूस किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ लोगों को धुंधला दिखाई देना या फिर फोकस में कमी में दिक्कत हो सकती हैं. आंखों की थकान सिरदर्द और आंखों के आसपास दर्द का कारण भी बन सकती है.

इन आदतों से आखों को दिलवाएं रिलीफ

आप आखों की थकान को कम करने के लिए कुछ आदतें अपना सकते हैं. जैसे अगर आपका स्क्रीन टाइम काफी ज्यादा है तो बीच-बीच में ही सही आंखों को थोड़ा आराम दें. 20 से 30 मिनट में आंखों को कुछ ही सेकेंड के लिए लेकिन स्क्रीन से हटाकर किसी दूसरी ओर देखें. इससे काफी फायदा मिल सकता है. अच्छी नींद लें. अच्छी नींद हमारी सेहत और आंखों दोनों के लिए ही फायदेमंद माना जाता है.

ठंडे पानी से आंखों को वॉश करें. कुछ ही देर के लिए ही सही इसके बाद आंखों को बंद करें और आराम करने की कोशिश करें. अगर आप किसी ऐसी जगह पर काम कर रहे हैं, जहां रोशनी काफी कम है तो उस जगह को बदलें और जिस जगह अधिक रोशनी हो वहां काम करें. हालांकि अगर आपको बार-बार थकान हो रही हैं, तो डॉक्टर से जांच करवाएं और एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लीजिए.

यह भी पढ़ें: Daily Walking Benefits: एक दिन में कितने किलोमीटर चलना होगा सही? जानें फायदे

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments