Diabetes Treatment: भारत में लाखों लोग डायबिटीज की समस्या से जूझते हैं. जिसे देखते हुए डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk ने Awiqli इंसुलिन आइकोडेक को भारत में लॉन्च किया है. जिसे हफ्ते में एक बार दिया जाने वाला बेसल इंसुलिन बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ये डायबिटीज को कंट्रोल करने वाला पहला इंसुलिन बन जाएगा.
हालांकि अब तक मार्केट में जो दवाएं उपलब्ध थीं उन्हें इंजेक्शन के जरिए लेना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. ये नई दवा उन एडल्ट्स मरीजों के लिए हैं जो टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए नियम से इंसुलिन लेते हैं. क्योंकि इसकी उनको जरूरत होती है.
365 दिन लेने पड़ते थे इंजेक्शन
दरअसल अभी तक इलाज के लिए टाइप-1 और टाइप-2 के मरीज 365 दिनों तक इंसुलिन के इंजेक्शन लेते थे. लेकिन अब ये Awiqli के तहत 52 इंजेक्शन ही लेने पड़ेंगे. जिससे मरीजों के लिए इलाज का पालन कर पाना आसान हो जाएगा. यानी बार-बार इंजेक्शन लगाने की झंझट और परेशानी खत्म हो जाएगी. उन मरीजों को काफी मदद होगी जो इंसुलिन पर निर्भर रहते हैं.
एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि रोज इंजेक्शन लगाने की परेशानी के कारण मरीज समय पर इंसुलिन शुरू नहीं कर पाते थे. या फिर बीच में छोड़ देते थे. हफ्ते में एक बार लगने वाला इंसुलिन मरीजों के लिए इलाज का पालन करना आसान बना सकता है, जिससे ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.
लगातार बढ़ रही डायबिटीज की संख्या
भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. करोड़ों लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं और लाखों मरीजों को इंसुलिन थेरेपी की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इस नई दवा को मधुमेह के इलाज में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि यह इंजेक्शन हर मरीज के लिए उपयुक्त हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए मरीज अपनी मर्जी से दवा या इंसुलिन में कोई बदलाव न करें. नई दवा शुरू करने या पुराने इलाज को बदलने का फैसला हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए.
अगर यह नई थेरेपी अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचती है, तो इससे न सिर्फ इलाज आसान होगा बल्कि मरीजों की जीवनशैली भी बेहतर हो सकती है. रोज-रोज इंजेक्शन लगाने की चिंता कम होने से कई लोगों के लिए डायबिटीज का प्रबंधन पहले से अधिक सुविधाजनक बन सकता है.
यह भी पढ़ें: कीड़े के काटने के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ एक्टर! जानें कैसे छोटा कीड़ा बन सकता जानलेवा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

