होमHealth News31,700 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त, गलत स्टोरेज पर दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई

31,700 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त, गलत स्टोरेज पर दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई

Oxcytocin Injection: दिल्ली में ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने गलत तापमान पर रखे 31,700 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त किए. जानें क्या मिली गड़बड़ी और सरकार ने क्या कार्रवाई की.

Oxcytocin Injection: दिल्ली सरकार ने दवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने राजधानी में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान विभाग ने 31,700 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त किए. आरोप है कि इन्हें तय नियमों के अनुसार ठंडे तापमान (कोल्ड चेन) में रखने के बजाय सामान्य कमरे के तापमान पर रखा गया था.

क्या मिली गड़बड़ी?

निरीक्षण में पता चला कि Oxytocin Injection IP 5 IU/ml का एक बैच, जिसे 2°C से 8°C के तापमान पर रखना जरूरी होता है, उसे कमरे के सामान्य तापमान पर स्टोर किया गया था. जानकारी के मुताबिक, यह स्टॉक मई 2026 में खरीदा गया था और तब से इसी तरह रखा हुआ था.

नियमों का हुआ उल्लंघन

ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने पाया कि दवाओं का रखरखाव ड्रग्स रूल्स, 1945 के नियम 65(17) के अनुसार नहीं किया गया था. हैरानी की बात यह रही कि परिसर में रेफ्रिजरेटर मौजूद था, लेकिन उसमें कोई भी ऐसी दवा नहीं रखी गई थी जिसे कोल्ड स्टोरेज की जरूरत होती है.

क्यों जब्त किए गए इंजेक्शन?

ऑक्सीटोसिन एक तापमान के प्रति संवेदनशील दवा है. अगर इसे सही तापमान पर न रखा जाए तो इसकी प्रभावशीलता (पोटेंसी) कम हो सकती है, जिससे मरीजों की सेहत पर असर पड़ सकता है. इसी को देखते हुए विभाग ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत पूरा स्टॉक जब्त कर लिया, ताकि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो.

पहले सप्लाई किए गए स्टॉक की भी होगी जांच

ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट अब यह भी पता लगा रहा है कि इस बैच के कितने इंजेक्शन पहले ही बाजार में भेजे जा चुके हैं. जरूरत पड़ने पर उन दवाओं की बिक्री रोकने और उन्हें वापस मंगाने (रिकॉल) की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। साथ ही संबंधित कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि लोगों तक सिर्फ सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और असरदार दवाएं ही पहुंचें. उन्होंने साफ कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.जो भी दवा भंडारण या गुणवत्ता से जुड़े नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली में जारी रहेगा विशेष अभियान

स्वास्थ्य मंत्री ने ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट को राजधानी में निरीक्षण अभियान और तेज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में दवाओं की गुणवत्ता, सही स्टोरेज और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी औचक निरीक्षण और विशेष जांच अभियान लगातार चलते रहेंगे, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता न हो.

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में क्यों दिया जाता है ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन? जानिए इसका काम और महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments