Cough Syrup New Rules: भारत सरकार ने कफ सिरप को लेकर अहम फैसला सुनाया है. दरअसल 12 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाली दवा लेने के लिए अब डॉक्टर के प्रीसक्रिप्शन की जरूरत होगी. क्योंकि सरकार ने ऐसी दवाओं को शेड्यूल एच-1 कैटेगरी में डाल दिया है. जब किसी दवाओं को शेड्यूल एच-1 कैटेगरी में डाला जाता है तो उन दवाओं को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बगैर नहीं बेचा जा सकती है.
अगर कोई दुकानदार ऐसी दवाएं बेच भी रहा है तो उसे इसे बेचने के लिए बिक्री का रिकॉर्ड रखना होगा. अब सरकार के इस फैसले का असर कई कफ सिरप और टॉनिक्स पर पड़ेगा. आपको बता दें कि कुछ कफ सिरप में अल्कोहल की मात्रा होती है.पहले आम तौर पर किसी दुकान पर जाकर कप सिरप का नाम लेते ही खरीद हो जाती थी, लेकिन अब इस बदलाव के बाद डॉक्टरी पर्चे की जरूरत होगी.
अल्कोहल युक्त दवाओं का इस्तेमाल बढ़ रहा
जानकारी के अनुसार जिन दवाओं में अल्कोहल होता है उसे नशे के रूप में बड़े स्केल में इस्तेमाल किया जा रहा है. अलग-अलग राज्यों में कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़े स्केल पर तस्करी की बाते पहले भी सामने आ चुकी हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने एक्शन लिया और ड्रग्स रूल्स 1945 में बदलाव किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल कफ सिरप से राजस्थान, मध्य प्रदेश में कई बच्चों की मौत के बाद बदलाव किया जा रहा था. हालांकि इसके लिए लोगों से भी सलाह ली गई थी. पिछले साल 2025 अक्टूबर में लोगों के सामने ड्राफ्ट रखा गया था. जिसमें लोगों से राय मांगी गई. जिससे लोगों को कोई आपत्ति नहीं थी और सरकार ने दवा तकनीकी सलाहकार बोर्ड से बात कर इसे पक्का कानून बना दिया है.
शेड्यूल एच-1 क्या होता है
अब जानते हैं कि शेड्यूल एच-1 कैटेगरी क्या होता है. दरअसल ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत ये एक कैटेगरी है. जिसमें ऐसी दवाओं को शामिल किया जाता है जिनपर सरकार की कड़ी निगरानी होती है. खासतौर पर दवा बेचने वाले फार्मेसी वालों को खास ख्याल रखना होता है बिक्री के रिकॉर्ड का और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन को भी संभालकर रखना होता है.नए बदलाव के तहत अब 12 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाली वो सभी ओरल दवाएं (जो मुंह से ली जाती है) जो 30 मिलीलीटर से ज्यादा के पैक या बोतल में बेची जाती हैं, उन्हें शेड्यूल H1 के दायरे में आएंगी.
यह भी पढ़ेंः 31,700 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त, गलत स्टोरेज पर दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

