Monsoon Immunity Tips: बारिश के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है. इसलिए डाइट का खास ख्याल रखना होता है. अगर आपने थोड़ी-सी भी लापरवाही बरती तो आप बीमार हो सकते हैं. इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि मानसून में मानसून के हिसाब से खाना पीना चाहिए.
बारिश का मौसम उमस और चिपचिपाहट भरा होता है, जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है, उन्हें सर्दी, खांसी-जुकाम और गले में खराश जैसी समस्या देखने को मिलती है. वहीं कई लोगों को फंगस, बैक्टीरिया के कारण पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि बारिश के मौसम में क्या-क्या खा सकते हैं जिनसे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पेट की समस्या भी नहीं होगी. चलिए जानते हैं.
बारिश के मौसम में डाइट में क्या करें शामिल?
हल्दी और काली मिर्च खाने के फायदे
मानसून के मौसम में अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आप काली मिर्च और हल्दी का सेवन कर सकते हैं. इनमें पाए जाने वाले नेचुरल गुण शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है. ये शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है. वहीं काली मिर्च में पाइपरिन नाम का सक्रिय यौगिक पाया जाता है, जो मानसून के मौसम में होने वाले वायरल से बचाने में मदद करता है.
हल्दी और काली मिर्च खाने का सही तरीका
- घर में बनाए जाने वाली दाल, सब्जी में हल्दी और काली मिर्च डालें.
- घर के मसालों में ध्यान दें कि दोनों मसाले शामिल हों.
- अगर आप दूध का सेवन करते हैं तो दूध में हल्दी डालकर पिएं.
- सूप, या फिर सलाद में आप हल्के नमक के साथ काली मिर्च छिड़कर खाएं.
- दही, लस्सी में चुटकी भर हल्दी और काली मिर्च डालकर भी खाया जा सकता है.
बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने की जरूरत क्यों?
बारिश के मौसम में हवा में नमी के साथ-साथ जगह-जगह जमा पानी और बैक्टीरिया-फंगस को तेजी से बढ़ने में मदद करते हैं. वहीं इस नमी में पैदा होने वाले फंगस और बैक्टीरिया ही बीमारी का कारण बनते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी पर खासतौर पर असर डालते हैं. अगर शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी तो आप बीमारियों से आसानी से लड़ पाएंगे. इसलिए इम्यूनिटी बूस्ट करने की जरूरत होती है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- बैलेंस्ड डाइट रखें.
- अपनी डाइट में मौसमी फल, हरी पत्तेदार फल और सब्जियों को शामिल करें.
- दालें, साबुत अनाज, नट्स और बीज शामिल करना ना भूलें
- खासतौर पर विटामिन C, विटामिन D, जिंक और प्रोटीन को शामिल करें.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अच्छी नींद लें, एक्सरसाइज रूटीन में शामिल करें. ये सभी टिप्स इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं.
यह भी पढ़ें: Gastro Diet: 40 के बाद रखें खास ख्याल, पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये डाइट
FAQs
सवाल: क्या हल्दी और काली मिर्च इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं?
जवाब: हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन (Curcumin) और काली मिर्च में मौजूद पाइपरीन (Piperine) शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं. पाइपरीन, कर्क्यूमिन के अवशोषण को भी बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है.
सवाल: हल्दी और काली मिर्च को डाइट में कैसे शामिल करें?
जवाब: आप हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च को दूध, दाल, सूप, सब्जी या हर्बल ड्रिंक में मिलाकर ले सकते हैं. इन्हें संतुलित मात्रा में और नियमित भोजन के साथ शामिल करना बेहतर माना जाता है.
सवाल: क्या सिर्फ हल्दी और काली मिर्च खाने से इम्यूनिटी मजबूत हो जाएगी?
जवाब: नहीं, अच्छी इम्यूनिटी के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम, तनाव कम रखना और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है.हल्दी और काली मिर्च केवल एक हेल्दी डाइट का हिस्सा हैं, कोई चमत्कारी इलाज नहीं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

