होमDietGastro Diet: 40 के बाद रखें खास ख्याल, पेट को कभी बूढ़ा...

Gastro Diet: 40 के बाद रखें खास ख्याल, पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये डाइट

What is a gastro diet: एक समय ऐसा आते है जब आंतों की कार्यक्षमता कमजोर पड़ने लगती है. ऐसे में खाना पचने में कई तरह की दिक्कते आती है.

What is a gastro diet: एक समय ऐसा आते है जब आंतों की कार्यक्षमता कमजोर पड़ने लगती है. ऐसे में खाना पचने में कई तरह की दिक्कते आती है. यही वजह है कि पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी और खट्टी डकारे आने लगती है. ऐसे में व्यक्ति सही तरीके से कुछ खा भी नहीं पाता. इसे अपच की समस्या भी कहा जाता है. ये समस्याएं बढ़ती उम्र में ज्यादा देखने को मिलती है. इसलिए बढ़ती उम्र में डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.

उम्र बढ़ने खासतौर पर 40 उम्र के बाद आंतों की कार्यक्षमता कमजोर होने लगती है. आंतें पहले की तरह ठीक से काम नहीं कर पातीं. इसका पूरा असर डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है. वहीं कई लोग ऐसी बहुत सी दवाई का सेवन करने लगते हैं जिस कारण उनका खाना सही से डाइजेस्ट हो जाए. लेकिन अगर वह अपनी डाइट में कुछ खास प्रकार का ध्यान रखेंगे तो इस समस्या से काफी हद तक बचे रहेंगे. इसलिए कहा भी जाता है कि बढ़ती उम्र में डाइट का खास तौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है.

बढ़ती उम्र में क्या-क्या खाना चाहिए?

हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फाइबर युक्त चीज़ें सपोर्ट करती है. इसलिए अपनी डाइट में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करें. साबुत अनाज, दाल, हरी सब्जियां और मौसमी फल को शामिल करना ना भूलें. इनके साथ ही आपको अपनी डाइट में हल्के और सुपाच्य भोजन शामिल करने चाहिए जो आसानी से पच जाएं. जैसे, दलिया, खिचड़ी और सूप आदि.

वहीं बढ़ती उम्र में प्रोबायोटिक फूड्स भी शामिल करने चाहिए. इनमें अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं. बढ़ती उम्र में पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया कम होने लगते हैं. इसलिए प्रोबायोटिक्स फूड्स शामिल करें. जैसे, दही, छाछ, इडली-डोसा इनमें गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रोबायोटिक्स पाचन सुधारने, रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं. डाइट के अलावा रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन भी करते रहें.

इन चीजों से बचें

बढ़ती उम्र में तेल-भुना, मसालेदार और प्रोसेस्ड खाना खाने से बचें. इस तरह का खाना आंतों को कमजोर करता है, वहीं डाइजेस्टिव सिस्टम पर भार डालता है. जैसे, समोसा, पकोड़े, भटूरे, फ्रेंच फ्राइज़, जंक फूड और स्ट्रीट फूड से खास तौर पर दूरी बनाकर रखें. साथ ही तीखी लाल मिर्च, भारी मसाले (गरम मसाला) से बनी सब्जियां का सेवन ना करें. वहीं नूडल्स, बिस्कुट, रेडी-टू-ईट सूप, फ्रोजन मीट, और डिब्बाबंद फलों और खानों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस तरह के खानों में ट्रांस फैट पाया जाता है. जरूरत से ज्यादा नमक होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने और डाइजेस्टिव सिस्टम पर भार डालने का काम करता है. इनके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरीके से खाना पचा नहीं पाता.

पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये डाइट

दरअसल 40 साल के बाद पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है. पेट की अंदरूनी परत जिसे गट लाइनिंग कहा जाता है, जब यह परत मजबूत रहती है, तो भोजन अच्छे से पचता है, पोषक तत्व आसानी से शरीर में पहुंचते हैं और पेट में सूजन, जलन या संक्रमण होने का खतरा कम रहता है. इसलिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जो पेट पर एक्सट्रा भार ना डालें.

यह भी पढ़ें: डिजिटल लाइफ में हो रहा स्ट्रेस? रोज करें अखरोट का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

FAQs

सवाल: 40 की उम्र के बाद पाचन से जुड़ी सबसे आम समस्या क्या होती है?

जवाब: उम्र बढ़ने के साथ पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है, जिससे गैस, कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

सवाल: गैस्ट्रो डाइट क्या है?

जवाब: गैस्ट्रो डाइट ऐसी डाइट है जिसमें फाइबर, प्रोबायोटिक्स, प्रीबायोटिक्स और पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं, जो आंतों और पेट की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.

सवाल: 40 के बाद पेट को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

जवाब: संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं, नियमित व्यायाम करें, प्रोसेस्ड फूड कम खाएं और पर्याप्त नींद लें, ताकि पाचन तंत्र लंबे समय तक स्वस्थ रहे.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments