होमWellnessFitnessSleep inertia: नींद लेने के बाद भी थकान क्यों? इन संकेतों पर...

Sleep inertia: नींद लेने के बाद भी थकान क्यों? इन संकेतों पर हो जाएं अलर्ट

Is it normal to feel tired even after sleeping: फिट शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी जरूरी होती है. वहीं हल्दी रहने के लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती हैं.

Is it normal to feel tired even after sleeping: फिट शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी जरूरी होती है. वहीं हल्दी रहने के लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती हैं. वहीं अगर आप भरपूर मात्रा में नींद लेने के बाद भी अनफिट महसूस कर रहे हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है. अक्सर हमारे आसपास ऐसे लोग होते हैं जो दिनभर सोते रहते हैं या फिर 8 घंटे की नींद के बाद भी थका-थका महसूस करते हैं. यहां आपको ये समझने की जरूरत है कि दिन भर सोने के बाद या फिर 8 घंटे की नींद के बाद भी अगर आप थका महसूस कर रहे हैं तो आपके शरीर में कुछ विटामिन की कमी हो सकती है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि थकान महसूस होने के पीछे शरीर में कुछ विटामिन की कमी की ओर इशारा करता है. अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो आप खुद को गंभीर बीमारियों के खतरे से बचा सकते हैं. दरअसल फिट रहने के पीछे ऐसे मिथक छुपे हैं कि आपको सही एक्सरसाइज और भरपूर नींद जरूरी है. लेकिन अगर उसके बाद भी अगर आप सही महसूस नहीं कर रहे तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है.

शरीर में हो रही पोषक तत्वों की कमी

अगर आपके शरीर में विटामिन की कमी है तो आपका शरीर कुछ खास प्रकार के लक्षण दिखाई देने लगेंगे. जैसे, नींद लेने के बाद भी सुस्ती बनी रहना, थकान महसूस होना. बालों का जरूरत से ज्यादा झड़ना, मौसम बदलने पर बाल गिरना. अगर इस प्रकार के लक्षण लगातार बने हुए हैं तो ये आपके शरीर में अंदरूरनी कमी की ओर इशारा कर रहे हैं.

इन संकेतों पर हो जाएं अलर्ट

वहीं कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं जिन्हें हम सामान्य और मौसम से जोड़कर देखते हैं, लेकिन ये गंभीर बीमारी की ओर इशारा करते हैं. जैसे, मुंह में बार-बार छाले होना या होंठों का फटना. इस प्रकार के लक्षण शरीर में अंदरूनी कमी की ओर इशारा करते हैं. हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होना, स्किन का पीला पड़ना, नाखूनों का टूटना. इस प्रकार के लक्षणों को देखकर भूलकर भी इग्नोर ना करें. इन लक्षणों को हम आम समझने लगते हैं, लेकिन ये आपके बिगड़ते फिटनेस की ओर इशारा करते हैं.

फिटनेस को कैसे रखें फिट?

अगर आपको कुछ खास प्रकार के लक्षण दिख रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं. वहीं आपको सिर्फ एक बल्ड टेस्ट कराने की जरूरत है. एक्सपर्ट आपको लक्षणों के आधार पर हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करने की सलाह देगा. ये छोटे-मोटे टेस्ट आपको फिट और हेल्दी रखने में मदद करेंगे. बशर्त ये है कि आपको लक्षणों को पहचान कर टेस्ट कराने की जरूरत है ताकि आप समय रहते आपनी फिटनेस पर ध्यान दे पाएं.

नींद लेने के बाद भी थकान क्यों?

आज की भागमभाग भरी जिंदगी में लोगों का लाइफस्टाइल ही काफी हद तक प्रभावित हुआ है. बिगड़ता खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है. अगर आप भरपूर नींद लेने के बाद भी थकान महसूस कर रहे हैं तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो रही है. क्योंकि एक्सपर्ट कहते हैं कि पैकेट वाले खाने में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती हैं, वहीं अगर आप दिनभर व्यस्त रहने के बाद भी अगर पैकेट वाला खाना खाते हैं तो आप खुद को बीमारी की ओर धकेल रहे हैं. ऐसे में आपके शरीर में भी जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है. वहीं आप दिनभर जरूरी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस करते हैं. इसलिए अगर आपके शरीर में किसी प्रकार के कुछ लक्षण दिखाई दे रहें हैं तो सबसे पहले आप अपना चेकअप कराएं, ताकि आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपना सके और खुद को फिट रख सकें.

यह भी पढ़ें: डेस्क जॉब करने वाली महिलाएं फिटनेस का रखें ध्यान, अपनाएं ये आदतें

FAQs

सवाल: स्लीप इनर्शिया से बचने के लिए क्या करें?

जवाब: रोज़ एक ही समय पर सोएं और उठें, 7–9 घंटे की अच्छी नींद लें, देर रात स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें और सुबह उठने के बाद धूप या हल्की एक्सरसाइज करें.

सवाल: स्लीप इनर्शिया (Sleep Inertia) क्या है?

जवाब: स्लीप इनर्शिया वह स्थिति है, जिसमें पूरी नींद लेने के बाद भी व्यक्ति उठने पर सुस्ती, थकान और दिमाग का ठीक से काम न करना महसूस करता है.

सवाल: स्लीप इनर्शिया के प्रमुख संकेत क्या हैं?

जवाब: सुबह उठने के बाद लंबे समय तक थकान रहना, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, बार-बार जम्हाई आना, सिर भारी लगना और काम में मन न लगना इसके सामान्य संकेत हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments