होमWellnessFitnessडेस्क जॉब करने वाली महिलाएं फिटनेस का रखें ध्यान, अपनाएं ये आदतें

डेस्क जॉब करने वाली महिलाएं फिटनेस का रखें ध्यान, अपनाएं ये आदतें

Fitness Tips For Sedentary Working Women: आधुनिक जीवनशैली में हर किसी की लाइफ सेडेंटरी हो चुकी है. सेडेंटरी का मतलब है, दिन भर में बहुत कम या बिल्कुल शारीरिक गतिविधि करना, जिसमें अधिकांश समय बैठकर या लेटकर बिताना शामिल है.

Fitness Tips For Sedentary Working Women: आधुनिक जीवनशैली में हर किसी की लाइफ सेडेंटरी हो चुकी है. सेडेंटरी का मतलब है, दिन भर में बहुत कम या बिल्कुल शारीरिक गतिविधि करना, जिसमें अधिकांश समय बैठकर या लेटकर बिताना शामिल है. इसका मतलब है कि आज के समय में महिला और पुरूष दोनों ही ऐसा जीवन बिताते हैं जिनके जीवन में शारीरिक गतिविधि बिल्कुल ही ना के बराबर है.

एक्सपर्ट कहते हैं जब लाइफ में शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है तो शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है. ऐसे में डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. आज के आर्टिकल में महिला से जुड़ी खास डाइट के बारे में बात करेंगे. अगर वह सेडेंटरी लाइफ जीती है तो उन्हें अपनी डाइट में किस प्रकार की चीज़ों को ध्यान में रखने की जरूरत है. चलिए जानते हैं.

डेस्क जॉब करने वाली महिलाएं फिटनेस का रखें ध्यान | Fitness Tips For Sedentary Working Women

कैलोरी

बैठकर काम करने वाली महिलाओं को अपनी कैलोरी का ध्यान रखना चाहिए. उनकी डाइट में रोजाना की कैलोरी इनटेक 1500 से 1800 के बीच रहनी चाहिए. क्योंकि कैलोरी शरीर में मोटापा बढ़ाने का काम करता है. वहीं बैठकर काम करना मोटापे को बढ़ाने का काम करता है. इसलिए बैठकर काम करने वाली महिलाएं या सिस्टम पर बैठकर काम करने वाली महिलाओं को अपनी कैलोरी इनटेक का ध्यान रखने की जरूरत है.

प्रोटीन

भागमभाग भरी जिंदगी में अक्सर हमारा नाश्ता छूट जाता है, तो कभी हम देर रात की वजह से रात का डिनर छोड़ देते हैं. वहीं ऐसे में दिनभर की डाइट से अगर एक बार का खाना छूट जाए तो डाइट से जरूरी मिनरल्स गायब हो जाते हैं. ऐसे में सेडेंटरी लाइफ जीने वाली महिलाओं को अपने प्रोटीन का खासतौर पर ध्यान देना चाहिए. डाइट में मीट, पनीर, टोफू जैसी चीजों को शामिल करें. प्रोटीन लीन मसल मास (स्वस्थ मांसपेशियों) को बनाए रखता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है.

हैवी मील लेने से बचें

जो महिलाएं सेटेंडरी लाइफ जीती हैं, उन्हें हैवी मील लेने से बचना चाहिए. उन्हें दिनभर छोटी-छोटी मात्रा में मील लेना चाहिए. ऐसा करने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर भार नहीं पड़ता और मेटाबॉलिज्म सही ढंग से काम करता है. एक्सपर्ट कहते हैं हैवी दरअसल कई लोगों को लगता है कि वह कई देर तक बैठकर काम करेंगे ऐसे में एक बार में ही हैवी मील ले लेते हैं जिससे उन्हें बार-बार मील लेने की जरूरत ना पड़ें. लेकिन हैवी मील लेने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने की समस्या हो सकती है. इससे ब्लड शुगर असंतुलित हो जाता है, हार्ट रेट बढ़ जाता है और सुस्ती या थकान महसूस होती है.

फाइबर

डाइट में फाइबर का बहुत महत्व होता है. फाइबर का इनटेक शरीर में डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है. इसलिए सेडेंटरी लाइफस्टाइल जीने वाली महिलाओं को अपनी डाइट में फाइबर जरूर शामिल करना चाहिए. फाइबर से भरपूर चीजें जैसे ओट्स, दलिया, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां और मौसमी फलों का सेवन करें ये फूड्स पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल सही बनाए रखते हैं.

विटामिन डी और कैल्शियम

दिनभर सिस्टम के आगे बैठे रहकर काम करने पर बाहरी हवा और धूप की कमी हो जाती है. ऐसे में शरीर में विटामिन डी की खासतौर पर कमी देखने को मिलती है. इसलिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करें जो विटामिन डी का पोषण पूरा करें. वहीं एक जगह पर ज्यादा देर तक काम करने पर हड्डियों में दर्द होने लगता है, ये कैल्शियम की कमी के कारण होता है. इसलिए अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त चीज़ों को शामिल करना ना भूलें.

लो-ग्लाइसेमिक फूड्स

ऐसे फूड्स का सेवन करें जिनमें लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाए जाते हैं, क्योंकि ये फूड्स ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखते हैं. वहीं डायबिटीज जैसी बीमारियों को होने से रोकते हैं. दरअसल लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स वे खाद्य पदार्थ हैं जो ब्लड में ग्लोकज यानि ब्लड शुगर के लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं. ऐसे में आप डायबिटीज जैसी बीमारी से बचे रहेंगे.

इन बातों का रखें ध्यान

  • थोड़ी-थोड़ी देर में सिस्टम से उठकर टहलने की आदत बनाएं.
  • रोजाना एक्सरसाइज की आदत डालें. कम से कम वॉकिंग एक्सरसाइज करें.
  • अपने पोस्टर का ध्यान रखें.
  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं. खुद को हाइड्रेट रखें.
  • ऐसे फूड्स को शामिल करें जो फाइभर और प्रोटीन युक्त हों.
  • सिस्टम पर बैठे-बैठे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें.
  • भरपूर मात्रा में नींद लें.
  • स्ट्रेस कम रखें, एक्सरसाइज करें.
  • फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने जैसे काम करें, कभी-कभीरा लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का प्रयोग करें.
  • लंबे समय तक पैरों को क्रॉस करके न बैठें और ब्लड सर्कुलेशन का ध्यान रखें.
  • ऑफिस में हेल्दी स्नैक्स रखें ताकि बार-बार अनहेल्दी खाने की आदत से बचा जा सके.
  • अगर कमर, गर्दन या कंधे में लगातार दर्द रहे, तो उसे नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: रोज सिर्फ सीढ़ियां चढ़ें, दिल रहेगा मजबूत, तेजी से बर्न होगी कैलोरी, हड्डियां भी होंगी स्ट्रॉन्ग

FAQs

सवाल: डेस्क जॉब करने वाली महिलाओं को फिट रहने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब: हर 30-45 मिनट में उठकर टहलें, रोज़ 30 मिनट एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट लें और पर्याप्त पानी पिएं.

सवाल: लंबे समय तक बैठकर काम करने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

जवाब:मोटापा, कमर और गर्दन दर्द, खराब पोस्चर, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.

सवाल: ऑफिस में बैठते समय सही पोस्चर कैसा होना चाहिए?

जवाब: पीठ सीधी रखें, दोनों पैर जमीन पर टिके हों और स्क्रीन आंखों की सीध में हो.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments