Stair Climbing Benefits: लोगों के पास आज समय काफी कम है. जिसके कारण लोग रेगुलर एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं. अपनी फिजिकल एक्टीविटीज के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं. लेकिन हमारी बॉडी के लिए फिजिकल एक्टीविटी बहुत जरूरी है. अगर आप समय नहीं निकाल पा रहे तो आज हम आपके लिए कुछ आसान तरीके लाएं हैं जिन्हें अपनाते हुए आप रेगुलर एक्सरसाइज कर सकते हैं.
दरअसल आप रोज की फिजिकल एक्टीविटी भी सीढ़िया चढ़ते हुए कर सकते हैं. ये एक्सरसाइज का सबसे सिंपल तरीका है. इसमें आपको किसी भी खास चीज की जरूरत नहीं होगी. आप इसे खुद कर सकते हैं. यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे एक्टिव लाइफस्टाइल हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं.
क्यों सीढ़ियां चढ़ने की दी जाती सलाह
अब जान लेते हैं सीढ़िया चढ़ने की सलाह क्यों दी जाती है, तो इसके पीछे का कारण है कि जब हम सीढ़ियां चढ़ते हैं तो नॉर्मल की तुलना में हम अधिक मेहनत करते हैं. हमारा हार्ट भी तेजी से ब्लड पंप करता है. जिसके कारण मसल्स तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व तेजी से पहुंचने लगता है.
इससे हमारे लंग्स भी एक्टिव हो जाते हैं, और ऑक्सीजन अच्छे से उपलब्ध होने लगती है. शरीर में एनर्जी मिलती है. कई मसल्स एक साथ काम करने लगती है. इसलिए अगर आपके पास समय नहीं है तो आप सीढ़ियां चढ़ने-उतरने वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं.
सीढ़ियां चढ़ने से मिलेंगे ये फायदेंः
दिल को फायदा मिलता हैः आप पूछेंगे कि दिल को कैसे फायदा मिलता है, तो इसका जवाब है कि सीढ़ियां चढ़ने से कार्डियो एक्सरसाइज होती है. अगर आप रोजाना इसे करते हो तो हार्ट अधिक एक्टिव रहता है. जिससे की हार्ट और ब्लड फ्लो बेहतर होता है. इससे हार्ट अच्छे तरीके से काम करने में मदद मिल सकती है. यह रोजमर्रा की शारीरिक एक्टिविटी बढ़ाने का भी आसान तरीका है.
कैलोरी बर्न करने में मददः जब सीढ़ियां चढ़ते हैं तो एनर्जी अधिक मिलती है. ऐसा करने से कैलोरी भी तेज बर्न होती है. क्योंकि इसमें कार्डियो एक्सरसाइज हो रही है जिसके कारण इसे एक्टिव लाइफस्टाइल का हिस्सा माना जाता है. संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम के साथ यह वजन कंट्रोल रखने में भी सहायक हो सकता है.
हड्डियां होंगी मौजूदः अब सीढ़ियां चढ़ने उतरने से कुछ लोग इसलिए परहेज करते हैं क्योंकि उनकी हड्डियां दर्द करती है. लेकिन ऐसा करने से हड्डियां मजबूत होती है. दरअसल ऐसा करने से हड्डियां एक्टिव हो जाती है. जो बोन्स को मजबूत बनाए रखती है. अगर आप रोजाना ये एक्सरसाइज करते हैं तो इससे फायदा पहुंच सकता हैं.
यह भी पढ़ें: मुंह पर टेप लगाकर सोता है ये स्टार फुटबॉलर! अच्छी नींद के लिए अपनाते हैं ये हैक्स
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

