Chia Seeds Benefits: लोग अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक होने लगे हैं. डाइट में बदलाव करना, एक्सरसाइज करना. इस तरह के लाइफस्टाइल अपना रहे हैं. हेल्दी डाइट के तौर पर लोग चिया सीड्स का बहुत सेवन कर रहे हैं. दिखने में छोटे जरूर हैं लेकिन इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं.
जानकारी के अनुसार चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. जिसके कारण ये सुपरफूड की कैटेगरी में आता है. आप इसे अपने डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. एक्सपर्ट्स भी ऐसा करने की सलाह आपको देते ही हैं.
क्या ब्रेकफास्ट में किया जा सकता सेवन?
अब सवाल ये कि क्या ब्रेकफास्ट में इसका सेवन किया जा सकता है? तो इसका जवाब है हां हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए इसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसमें क्योंकि प्रोटीन, फाइबर होते हैं जो लंबे समय तक पेट में रहेंगे और उसे भरा रखने में मदद करते हैं. यहां तक की ये शरीर को एनर्जी भी देता है. इसे खाने के लिए आप इसे कई तरीके से कई चीजों में शामिल कर सकते हैं. हालांकि कुछ लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए कौन हैं वो लोग आइए जानते हैं.
एक्सपर्ट्स से क्यों लेनी चाहिए सलाह?
दरअसल ऐसे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए जिन्हें इससे एलर्जी हो. ऐसे लोग पहले डॉक्टर से सलाह लें और उसके बाद ही इसका सेवन करें. इतना ही नहीं जो मरीज ब्लड थिनर दवाएं ले रहा है, लो ब्लड प्रेशर से परेशान है, डाइजेस्टिव सिस्टम से रिलेटेड समस्या हैं ऐसे लोगों को चिया सीड्स का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए. तभी ये उनके लिए फायदेमंद होगा.
ऐसे करें चिया सीड्स का सेवन
अब आपको चिया सीड्स का सेवन हमेशा पर्याप्त पानी या फिर लिक्विड में भिगोकर ही करना चाहिए. अगर आप इसे पहली बार खा रहे हैं तो डाइट में इसे धीरे-धीरे ही बढ़ाएं. जरूरत से अधिक कुछ लोगों के लिे ये गैस, पेट फूलना, पाचन संबंधी समस्या खड़ी कर सकता है.
यह भी पढ़ें: रोजाना एक जैसा नाश्ता कितना फायदेमंद…जानें बदलाव क्यों जरूरी?
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

