होमDietरोजाना एक जैसा नाश्ता कितना फायदेमंद...जानें बदलाव क्यों जरूरी?

रोजाना एक जैसा नाश्ता कितना फायदेमंद…जानें बदलाव क्यों जरूरी?

Eating The Same Breakfast Everyday: आज की भागमभाग भरी जिंदगी में लोग जल्दबाजी में रोजाना एक तरह का नाश्ता करते हैं.

Eating The Same Breakfast Everyday: आज की भागमभाग भरी जिंदगी में लोग जल्दबाजी में रोजाना एक तरह का नाश्ता करते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण समय का ना होना, साथ ही ऑफिस या स्कूल में जल्दी पहुंचने के कारण वह हर रोज ऐसा करते हैं. लेकिन क्या रोजाना एक जैसा खाना सेहत के लिए सही है? या कितना सही है?

एक्सपर्ट कहती हैं कि आपका रोजाना का एक जैसा नाश्ता होना, इस बात पर निर्भर करता है कि आपका नाश्ता कितना बैलेंस्ड है और उसमें मिनरल्स तत्वों की कितनी वैरायटी शामिल हैं. एक स्वस्थ व्यक्ति को हर दिन लगभग 1800 से 2400 कैलोरी की जरूरत होती है, जिसमें 50% कार्बोहाइड्रेट, 30% हेल्दी फैट और 20% प्रोटीन शामिल होना चाहिए.

एक जैसा नाश्ता कितना फायदेमंद?

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपका नास्ता बैलेंस्ड हैं. उसमें हर दिन के हिसाब से बराबर मात्रा में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट और प्रोटीन शामिल हैं तो आप हर दिन एक जैसा नाश्ता कर सकते हैं. क्योंकि बड़ी-बड़ी हस्तियां हर दिन एक जैसा नाश्ता ही लेती हैं.

नाश्ते में बदलाव क्यों जरूरी?

हर दिन एक जैसा नाश्ता शरीर को पोषक तत्व तो देता ही हैं, लेकिन यहां ये बात समझनी जरूरी है कि हर खाद्य पदार्थ से अलग-अलग मिनरल्स, विटामिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं. इसलिए नाश्ते में वैरायटी लानी जरूरी है.

नाश्ते में क्या-क्या शामिल करना चाहिए?

नाश्ते में बैलेंस्ड डाइट लेनी जरूरी होती है. ताकि शरीर को सही मात्रा में पोषण मिल सके. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सुबह के समय अंकुरित अनाज, ओट्स, पोहा, अंडे, फल, दही या पनीर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चीज़ों का सेवन करना चाहिए. ये आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेंगे.

प्रोटीन से भरपूर: नाश्ते में प्रोटीन को शामिल करने के लिए आप नाश्ते में अंडे, उबले हुए चने, मूंग दाल का चीला, पनीर या ग्रीक योगर्ट (दही) को शामिल कर सकते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है.

कार्बोहाइड्रेट के लिए: कार्बोहाइड्रेट शरीर में ऊर्जा का काम करता है. इसके लिए आप नाश्ते में मैदा से बनी चीज़ों को शामिल करने की बजाए साबुत अनाज चुनें. इनमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है. ओट्स (Oats), दलिया, मल्टीग्रेन ब्रेड, या पोहा बेस्ट ऑप्शन हैं.

ताजे फल और सब्जियां: नाश्ते में फल और सब्जियों का शामिल होना भी जरूरी हैं. इनमें मिनरल्स, विटामिन और फाइबर पाया जाता है. नाश्ते में फलों को शामिल करने के लिए मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए. आप चाहें तो हरी सब्जियों को मिलाकर स्मूदी भी बना सकते हैं.

हेल्दी फैट: नाश्ते में हेल्दी फैट शामिल करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें. इनमें भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट पाया जाता है. ये शरीर को कई तरह से पोषण पहुंचाने का काम करता है. नट्स (बादाम, अखरोट) और बीजों (चिया सीड्स या कद्दू के बीज) को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह गर्म पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? इन समस्याओं में ना करें सेवन

FAQs

सवाल: नाश्ते में बदलाव क्यों ज़रूरी है?

जवाब: नाश्ते में फल, साबुत अनाज, दालें, अंडे, दही, मेवे और अलग-अलग हेल्दी विकल्प शामिल करने से शरीर को संतुलित पोषण मिलता है और सेहत बेहतर रहती है.

सवाल: रोज़ एक जैसा नाश्ता करने के नुकसान क्या हैं?

जवाब: पोषक तत्वों की कमी, बोरियत, और अलग-अलग विटामिन, मिनरल व फाइबर से मिलने वाले फायदों से शरीर वंचित रह सकता है.

सवाल: क्या रोज़ एक जैसा नाश्ता करना सही है?

जवाब: अगर नाश्ता संतुलित है तो ठीक है, लेकिन लंबे समय तक बिल्कुल एक जैसा नाश्ता करने से शरीर को सभी ज़रूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments