Is it good to drink warm water every day: कई लोग सुबह उठकर गर्म पानी पीते है. कई लोग इसे सेहत से जोड़कर देखते हैं तो कई अपना मोटापा कम करना चाहता है. सुबह उठकर गर्म पानी पीने को लेकर कई सारे मिथक देखने को मिलते हैं. लेकिन इस तरह से करना सही है या नहीं.
एक्सपर्ट के अनुसार गर्म पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन ये पानी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता. क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर की प्रतिक्रिया अलग होती है. इसलिए इसके सेवन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. वहीं कुछ लोगों को सुबह गर्म पानी के सेवन से बचना चाहिए. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और वह कौन-से लोग हैं जिन्हें गर्म पानी पीने से बचना चाहिए. चलिए जानते हैं.
किन स्थिति में गर्म पानी नहीं पीना चाहिए?
मुंह या गले में छाले रहना
अगर आपके मुंह में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो सुबह उठकर गर्म पानी के सेवन से बचना चाहिए. अगर मुंह में छाले या गले में सूजन, जलन की समस्या है तो गर्म पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए किसी की देखा-देखी में ऐसा करने से बचें.
एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या
कई लोगों को पेट की समस्या रहती है. इस स्थिति में भी गर्म पानी पीने से बचना चाहिए. जिन लोगों को पेट में बार-बार एसिडिटी, गैस या सीने में जलन की समस्या है वह गर्म पानी के सेवन से बचें.
बार-बार डिहाइड्रेशन होना
जिन लोगों के शरीर में पानी की कमी होती है उन्हें सुबह गुनगुने पानी के सेवन से बचना चाहिए. क्योंकि गर्म पानी का सेवन शरीर से पसीने के रूप में बाहर निकल सकता है. ये फायदा पहुंचाने के बजाए शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए गर्म पानी के सेवन से बचना चाहिए.
इन बातों का रखें ख्याल
- उबलता हुआ गर्म पानी न पिएं.
- पानी इतना गुनगुना हो कि आराम से पिया जा सके.
- पानी इतना ही गर्म होना चाहिए जिसे आप आसानी से घूंट-घूंट कर पी सकें.
यह भी पढ़ें: Green Tea: ग्रीन टी से डिहाइड्रेशन? जानें एक दिन में कितनी मात्रा में करें सेवन
FAQs
सवाल: सुबह पानी पीते समय किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब: हां, गुनगुना पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, पाचन बेहतर हो सकता है और कुछ लोगों में कब्ज से राहत मिल सकती है. लेकिन यह हर बीमारी का इलाज नहीं है.
सवाल: किन लोगों को सुबह गर्म पानी पीने से बचना चाहिए?
जवाब: बहुत ज्यादा गर्म पानी उन लोगों को नहीं पीना चाहिए जिन्हें मुंह या गले में छाले, भोजन नली की समस्या, गंभीर एसिडिटी या पेट के अल्सर की शिकायत हो. ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है.
सवाल: . सुबह पानी पीते समय किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब: पानी हमेशा गुनगुना होना चाहिए, उबलता हुआ नहीं. जरूरत से ज्यादा पानी एक साथ न पिएं और अगर कोई गंभीर बीमारी या दवा चल रही है, तो पानी पीने की आदत में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

