Green Tea In Summer: लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं. कहा जाता है ग्रीन टी का सेवन बेली फैट घटाने में मदद करता है. इसके अलावा ये शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकालने में भी मदद करता है. लेकिन गर्मियों के मौसम में इसके सेवन के लिए इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि ज्यादा मात्रा होने पर शरीर के लिए ये हानिकारक हो सकती है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में ज्यादा ग्रीन टी पीना शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या कर सकता है. यानि शरीर में पानी की कमी हो सकती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर ग्रीन टी पीने से क्या समस्या हो सकती है.
क्या है ग्रीन टी? | What Is Green Tea
ग्रीन टी (Green Tea) एक प्रकार की हरी चाय है जो कैमेलिया साइनेंसिस (Camellia sinensis) नामक पौधे की पत्तियों से बनाई जाती है.
ग्रीन टी पीने से डिहाइड्रेशन
एक्सपर्ट बताते हैं कि ग्रीन टी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती, क्योंकि यह ज्यादातर पानी से बनी होती है. लेकिन सीमित मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करें, क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा भी मौजूद होती है, जो बार-बार पेशाब आने का कारण बनती है. इसलिए 6-7 कप से ज्यादा कप ग्रीन टी का सेवन न करें. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप हेल्दी ड्रिंक समझकर ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो ये शरीर का तरल संतुलन बिगाड़ सकते हैं.
एक दिन में कितनी ग्रीन टी पीनी चाहिए?
ग्रीन टी एक हेल्दी ड्रिंक हैं. लेकिन एक दिन में 2 से 4 कप ग्रीन टी पीना सुरक्षित माना जाता है. ग्रीन में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं, ये शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाते हैं.
इसके अलावा चाय या कॉफी की तुलना में ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा कम होती है. ग्रीन टी पीने से स्ट्रेस लेवल कम होता है. इसमें एमिनो एसिड पाया जाता है जो दिमाग को शांत करने में मदद करता है. ग्रीन टी में विटामिन B और C के साथ मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खास मिनरल्स भी पाए जाते हैं. लेकिन एक दिन में ग्रीन टी का सेवन 2 से 3 कप ही करें, इससे ज्यादा नहीं.
दरअसल भारत में समय के साथ ड्रिंक का जायका बदल रहा है. अब युवा पीढ़ी चाय से धीरे-धीरे ग्रीन टी पर शिफ्ट हो रहे हैं. लेकिन हेल्दी ड्रिंक का सेवन भी सीमित मात्रा में करने से आप शरीर को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं. इसलिए ग्रीन टी के सेवन से पहले आपको इसकी सीमित मात्रा पता होनी चाहिए. जिससे आप अपनी सेहत को सही रखें.
यह भी पढ़ें: Fig Benefits For Diabetes: इस तरीके से खाएं अंजीर, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
FAQs
सवाल: ग्रीन टी पीने का सबसे सही समय क्या है?
जवाब: ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के भोजन के 1 घंटे बाद होता है। इसे कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए, अन्यथा एसिडिटी या पेट दर्द की समस्या हो सकती है. रात को सोने से पहले इसके सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन नींद में खलल डाल सकता है.
सवाल: एक दिन में कितनी ग्रीन टी पीना सुरक्षित है?
जवाब: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक दिन में 2 से 3 कप (लगभग 500-700 मिलीलीटर) ग्रीन टी पीना पर्याप्त और सुरक्षित माना जाता है. इसका अत्यधिक सेवन शरीर में आयरन के अवशोषण को बाधित कर सकता है और कैफीन के कारण घबराहट या अनिद्रा पैदा कर सकता है.
सवाल: क्या ग्रीन टी वजन घटाने में मदद करती है?
जवाब: हाँ, ग्रीन टी में ‘कैटेचिन’ (Catechins) नामक एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और वसा (fat) बर्न करने की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं. हालांकि, वजन कम करने के लिए इसे नियमित व्यायाम और संतुलित आहार के साथ लेना सबसे प्रभावी होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

