होमHealth Newsमानसून में 48 घंटे से ज्यादा बुखार रहे तो हो जाएं अलर्ट!...

मानसून में 48 घंटे से ज्यादा बुखार रहे तो हो जाएं अलर्ट! हो सकती हैं डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां

Fever In Monsoon: मानसून में 48 घंटे से ज्यादा बुखार, खांसी, सांस फूलना या रैशेज दिखें तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं. जानिए डेंगू, मलेरिया और लेप्टोस्पायरोसिस से बचाव के उपाय.

Fever In Monsoon: मानसून के समय में कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी बढ़ने लगती है. क्योंकि मौसम बदल जाता है जो तेज बुखार की समस्या पैदा कर देता है. अक्सर ऐसा होता भी है कि लोगों को पहले सर्दी लगती है और फिर उसके कारण बुखार चढ़ जाता है. हालांकि अगर लक्षण गंभीर हो तो अलर्ट हो जाना चाहिए.

क्यंकि बुखार आने के कारण अक्सर बॉडी पेन होता ही है. लोग क्या करते हैं पैरासिटामोल खाएंगे और बुखार के कम होने का इंतजार करते रहते हैं. नतीजा अगर लक्षण गंभीर हो जाए तो ये मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया यहांतक की लेप्टोस्पायरोसिस का कारण बन सकता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर ऐसे मौसम में बुखार आपको 48 घंटे से अधिक रहे तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए और संभल जाना चाहिए.

बुखार के साथ आए ये समस्या तो हो जाएं अलर्ट

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर बुखार आपको 48 घंटे से अधिक समय तक रहता है. उसके साथ-साथ अगर खांसी, सांस फूलना, रैशेज, खून निकलना अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए. साथ ही डॉक्टर की सलाह के बिना ही खुद से दवा का सेवन करना भी खतरनाक साबित हो सकता है.

डॉक्टर्स कहते हैं कि डेंगू, चिकनगुनिया, इंफ्लुएंजा या फिर कोई भी वायरल की समस्या में एंटीबायोटिक्स का सेवन कर लेना उससे बीमारी ठीक नहीं होती है. उल्टा इससे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ सकता है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सही ट्रीटमेंट की शुरुआत सही डायग्नोसिस से होती है.

ऐसे रखें खास ख्याल

अक्सर मानसून के समय में घर के बाहर तो मच्छर होते ही हैं लेकिन घर में भी मच्छर पनपने लगते हैं. इसका कारण है आपके गमले, AC की ड्रिप ट्रे में, कूलर में, पालतू जानवरों के बर्तन. इन जगहों की चेकिंग करते रहें ताकि मच्छर आपके घर में न पनपे और आप ऐसी बीमारी का शिकार न हो.

गंदे पानी से बचें

दरअसल बरसात के दौरान जगह-जगह पर पानी भर जाता है. ऐसे में अगर आप घर में पानी हो ये कई समस्या खड़ी करता है. गंदे पानी से सिर्फ इंफेक्शन ही नहीं बल्कि कट, बैक्टीरिया होने की समस्या भी हो सकती है. यहां तक की कई मामलों में किडनी से लेकर लिवल फेल होने की समस्या भी खड़ी कर सकती है. ऐसे में अगर आप गंदे पानी में उतरे हैं तो घर आते ही अपने पैरों को अच्छी तरह से धोएं. साथ ही, बाहर निकलते हुए अपने घाव को अच्छी तरह कवर करके रखें.

यह भी पढ़ें: महिला को हार्ट अटैक समझकर दे दिया CPR, टूट गईं 2 पसलियां! जानिए कब देना चाहिए और कब नहीं

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments