होमHealth Newsमहिला को हार्ट अटैक समझकर दे दिया CPR, टूट गईं 2 पसलियां!...

महिला को हार्ट अटैक समझकर दे दिया CPR, टूट गईं 2 पसलियां! जानिए कब देना चाहिए और कब नहीं

Broken Ribs From CPR: मुरैना में महिला को हार्ट अटैक समझकर CPR देने से दो पसलियां टूट गईं. जानिए CPR कब देना चाहिए, कब नहीं और गलत तकनीक के क्या खतरे हैं.

Broken Ribs From CPR: मध्य-प्रदेश में 41 साल की स्कूल टीचर की दो पसलियां टूट गई. इसका कारण था कुछ युवकों ने गलतफहमी के चलते महिला को CPR दे दिया था. इस गलतफहमी के कारण ये जानना जरूरी है कि आखिर कब सीपीआर देना चाहिए और कब नहीं. लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये पूरा मामला मध्य-प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस इलाके में रहने वाली एक 41 वर्षीय स्कूल टीचर के साथ हुआ. बताया गया कि महिला भीषण गर्मी के चक्कर खाकर स्कूटर से गिर गई. उसी समय वहां से दो युवक गुजर रहे थे. उन्होंने महिला को बेहोशी का हालत में पाया.

युवकों ने की महिला की मदद

अब क्योंकि युवकों को महिला बेहोशी की हालत मे मिली उन्हें लगा कि महिला को हार्ट अटैक आया है. इसी गलतफहमी में उन्होंने तुरंत ही महिला को CPR देना शुरू कर दिया था. और अपनी कार में बैठाकर कैलारस अस्पताल ले गए. वहीं जानकारी मिली की अस्पताल ले जाते समय युवक महिला की जान बच जाए इसलिए लगातार चेस्ट कम्प्रेशन देते रहे. किसी तरह अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की.

क्या महिला को आया था हार्ट अटैक?

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि महिला को हार्ट अटैक नहीं आया था. हालांकि इलाज के दौरान महिला की जान बचा ली गई थी. लेकिन महिला को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई. जब एक्स-रे हुआ तो पता चला कि महिला की पसलियां टूट गई थीं. इसपर डॉक्टरों का कहना है कि संभव है कि ये चोटें लंबे समय तक और शायद ही गलत तरीके से CPR देने के कारण पसलियां टूट गई थी. इसलिए ये जानना चाहिए कि CPR कब देना चाहिए और कब नहीं.

CPR कब देना चाहिए?

CPR कब देना चाहिए तो इसका जवाब है कि जब व्यक्ति बेहोश हो सांस नहीं ले पा रहा हो, उसकी सांसे न चल रही हो, कार्डियक अरेस्ट का शक हो. अब कब नहीं देना चाहिए? तो इसका जवाब है कि जब सिर्फ चक्कर आने की समस्या हो जैसा इस समय भी हुआ, बेहोशी होने पर, हीट स्ट्रोक की कंडिशन में, कमजोरी होने पर, बीपी लो होने पर. इमरजेंसी कंडिशन में डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

CPR देते हुए टूट जाती है पसलियां?

इसका जवाब है हां, कि CPR के दौरान पसलियां टूटना संभव है. क्योंकि गलत तकनीक से या फिर लंबे समय तक अगर आप प्रेशर देते हैं, तो इसका रिस्क बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: महिला को हार्ट अटैक समझकर दे दिया CPR, टूट गईं 2 पसलियां! जानिए कब देना चाहिए और कब नहीं

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments