Alka Yagnik Hearing Loss: हाल ही में मशहूर सिंगर अल्का याज्ञनिक की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी. जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठी नजर आई. दरअसल सिंगर एक गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं जिसका नाम है सेंसोन्यूरियल हियरिंग लॉस. इसके कारण अल्का याज्ञनिक को सुनने में समस्या होने लगी.
क्योंकि वीडियो वायरल हुई जिसे लेकर लोगों के बीच चिंता होने लगी. इसे लेकर लोगों के मन में डर रहने लगा कि आखिर वो इसका शिकार न हो जाए. इससे बचने का क्या उपाय है. इसपर जब हमने पद्मभूषण से सम्मानित डॉक्टर JM हंस से बातचीत की तो उन्होंने क्या बताया आइए डिटेल में जानते हैं.
कम उम्र वाले लोग भी हो रहे शिकार
सुनने की कम क्षमता की शिकायत और ये समस्या पहले के समय में सिर्फ बुजुर्गों में देखी जाती थी. लेकिन आज का समय है कि 25-30 साल के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं. तेजी से सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस की समस्या तेजी से बढ़ रहा है. इसकी वजहें भी साफ है कि लोग तेज आवाज में गाने सुनते हैं, ईयरबड्स का इस्तेमाल घंटों भर करते हैं, स्ट्रेस के माहौल को इसका कारण माना जाता है.
यहां देखें पूरा VIDEO:
क्या होती है ये बीमारी?
क्योंकि इसके मामले तेजी से बढ़ रही है तो ये जान लेना जरूरी हो जाता है कि आखिर ये बीमारी है क्या? तो इसका जवाब है कि ये एक ऐसी कंडिशन होती है जब कान के सबसे अंदर वाले हिस्से जिसे कॉक्लिया या फिर सुनने की नस को नुकसान पहुंच जाता है, तो धीरे-धीरे पावर कम हो जाती है.
यह समस्या कैसे होती है?
डॉक्टरों के मुताबिक, कान के अंदर बेहद छोटे-छोटे हेयर सेल्स होते हैं, जो आवाज को इलेक्ट्रिकल सिग्नल में बदलकर दिमाग तक पहुंचाते हैं. अगर लगातार तेज आवाज सुनते रहें या कान पर ज्यादा दबाव पड़े तो ये हेयर सेल्स धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि ये सेल्स दोबारा नहीं बनते, इसलिए एक बार हुई क्षति स्थायी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: फड़फड़ाती आंख पर शख्स ने मारे इतने थप्पड़, चली गई आंखों की रोशनी!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

