होमHealth Newsफड़फड़ाती आंख पर शख्स ने मारे इतने थप्पड़, चली गई आंखों की...

फड़फड़ाती आंख पर शख्स ने मारे इतने थप्पड़, चली गई आंखों की रोशनी!

Chinese Man Loses Eyesight: चीन में एक व्यक्ति ने आंख फड़कने को अपशकुन मानकर बार-बार थप्पड़ मारे, जिससे रेटिना डैमेज हो गई. जानें आंख फड़कने की असली वजह और डॉक्टर की सलाह.

Chinese Man Loses Eyesight: आपने सुना होगा कि आंखें फड़के तो जरूर कुछ अपशकुन होने वाला है. ऐसा कई लोगों का मानना है. हालांकि ऐसा सिर्फ इंडिया में ही नहीं सोचा जाता. बाहरी देश वाले लोग भी ऐसे अंधविश्वास को मानते हैं. दरअसल चीन से एक मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने इसी अंधविश्वास के चलते दाहिनी पलक पर इतने थप्पड़ मारे कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई.

हैरानी की बात है कि इस तरह के अंधविश्वास को बाहरी देश में भी माना जा रहा है. अब चीन के इस व्यक्ति को ऐसा करना काफी भारी पड़ा क्योंकि उसकी रेटीना ही अलग हो गई. व्यक्ति को लग रहा था कि उसके साथ कुछ अपशकुन होने वाला है. जिसके कारण उसने ऐसा किया. बार-बार जोर से थप्पड़ मारे और आंखों की रोशनी ही चली गई.

धन और विपत्ति का डर

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट बताती है कि दाहिने आंख फड़कती है तो ये अपशकुन है. जानकारी है कि ये व्यक्ति हुबेई प्रांत के वुहान शहर में रहता है. उसकी कई समय से दाहिनी पलकें झपक रही थी. कई उपाय उसने आजमाएं. आंखों को आराम देने के लिए उसकी सिकाई की. लेकिन फिर भी राहत नहीं मिली. अब जब ये ठीक नहीं हुआ तो व्यक्ति को लगा कि ये अपशकुन है. जिससे वो घबरा गया. हालांकि तब भी डॉक्टर के पास न जाकर उसने इंटरनेट पर ही इलाज खोजे. जहां उसे पता चला कि अगर वो थपथपाएगा अपनी पलकों को तो अनलक दूर हो जाएगा.

कब पता चला बीमारी का?

हालांकि व्यक्ति की आंख फड़कना बंद हो गई. लेकिन धीरे-धीरे उसके लिए सब धुंधला होने लगा. पता चला कि वो सिर्फ आगे का ही देख पाता था. दोनों ओर से देखने की पावर ही खत्म हो गई. इसपर वो डॉक्टर से इलाज करवाने गया. जहां पता चला कि उसकी रेटीना अलग हो गई और इस बीमारी का पता चला. हालांकि कुछ सर्जरी हुई जिससे उसके विजन को वापस लाने में काफी मदद मिली.

थप्पड़ मारने से क्या होता है

दरअसल हमारे रेटिना की मोटाई औसतन 0.3 मिमी से भी कम होती है. यानी जब इसपर जोर से थप्पड़ मारते हैं तो इसका असर आंख की पुतलियों तक पहुंच सकता है. जो रेटिना के फटने के खतरे को बढ़ाता है. हालांकि फिलहाल इस मामले पर व्यक्ति की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है.

क्यों फड़कती हैं आंखें?

अब ये सवाल आता है कि क्या सच में आंखें फड़कने से अपशकुन होता है? इसपर डॉक्टर कहते हैं कि अधिकतर आंख का फड़कने का कारण है जोर पड़ने, नींद की कमी या फिर स्ट्रेस के कारण ऐसा होता है. ऐसी कंडिशन जब हो तो आपको सिर्फ और सिर्फ आपको आराम करना चाहिए. क्योंकि अक्सर ये समस्या आराम से ठीक हो जाए. लेकिन एक हफ्ते से अधिक बना रहे तो ये कई जगह फैल सकता है जैसे गाल, मुंह, कान. अगर ऐसा हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Oral Cancer Treatment: खुशखबरी…अल्ट्रासाउंड तकनीक से हो पाएगा इलाज, मरेगी लाखों कोशिकाएं

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments