Fungal Infection Prevention Tips: मानसून के मौसम में तरह-तरह की समस्या देखने को मिलती है. बीमारियां तेजी से फैलती. नमी वाले वातावरण के कारण फंगल इंफेक्शन होने का डर भी रहता है. बैक्टीरियां, फंगस और वायरस तेजी से स्किन पर अटैक करते हैं. ऐसे में हेल्दी रहना थोड़ा-सा मुश्किल हो जाता है.
वहीं मानसून के मौसम में फंगल इंफेक्शन की समस्या भी देखने को मिलती है. बता दें कि फंगल इंफेक्शन एक तरह से स्किन पर दिखाई देने वाली समस्या है. ये फंगस (कवक) के बढ़ने से होता है. ये शरीर के उन हिस्सों पर ज्यादा होती है जहां पसीना या नमी बनी रहती है. ऐसे में नमी वाले मौसम में ज्यादा देखरेख की जरूरत होती है.
भूलकर भी न करें ये गलती
- डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी प्रकार कि क्रीम न लगाएं.
- खुजली और रेशैज होने पर स्किन को खुजलाने से बचें.
- किसी भी प्रकार की दवाईयों का क्रॉर्स बीच में ना छोड़ें. ऐसे में बीमारी दोबारा से अटैक कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Monsoon Health Tips: गंदे पानी में चलने से हो सकता है स्किन इंफेक्शन? ऐसे करें बचाव
फंगल इंफेक्शन से बचने के उपाय
स्किन को हमेशा साफ और सूखा रखें. हाथ धोने, नहाने के बाद हमेशा स्किन को सूती कपड़े से पौंछें. साफ-सुथरे कपड़ें पहनें. किसी भी प्रकार के गीले और नमी वाली चीज़ों को इस्तेमाल करने से बचें. पसीने वाले कपड़ों को जितना जल्दी हो सके बदलें. टाइट कपड़े पहनने से बचें. एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही एंटीफंगल क्रीम या दवा का इस्तेमाल करें. ध्यान देने वाली बात किसी के साथ भी अपनी चीज़ें शेयर न करें.
फंगल इंफेक्शन के लक्षण
- स्किन पर रैशेज होना.
- खुजली होना.
- स्किन में जलन या चुभन जैसी स्थिति होना.
- स्किन का छिलना.
- पपड़ीदार या फटी हुई स्किन का हो जाना.
- गोल आकार के दाने का दिखना.
- हाथ-पैरों की उंगलियों के बीच लगातार नमी रहना और सफेद दिखना.
इन बातों का रखें ख्याल
स्किन को हमेशा साफ रखें
मानसून के मौसम में स्किन को साफ रहना जरूरी होता है. नमी वाले मौसम में स्किन पर पसीना आने की समस्या बनी रहती है. इसलिए कोशिश करें कि नेचुरल या माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें. ऐसे में स्किन पर मौजूद गंदगी आसानी से निकल जाती है.
मॉइस्चराइजर लगाएं
कई लोगों को लगता है मानसून के मौसम में मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं है. पर ऐसा ना करें, बारिश के मौसम में स्किन की बाहरी परत अपनी नेचुरल नमी खो सकती है. इसलिए मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी होता है. ये मॉइस्चराइजर स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करेगी. स्किन बैरियर को मजबूत करेगी. इसलिए हल्का, नॉन-ग्रीसी और वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर का ही चयन करें.
सनस्क्रीन लगाना ना भूलें
मानसून के मौसम में भी सूरज निकलता है. वहीं सूरज की किरणों में मौजूद हानिकारक किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए सनस्क्रीन लगाना ना भूलें. बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले SPF 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Oral Cancer Treatment: खुशखबरी…अल्ट्रासाउंड तकनीक से हो पाएगा इलाज, मरेगी लाखों कोशिकाएं
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

