होमWellnessBeautyMonsoon Health Tips: गंदे पानी में चलने से हो सकता है स्किन...

Monsoon Health Tips: गंदे पानी में चलने से हो सकता है स्किन इंफेक्शन? ऐसे करें बचाव

Dirty Water Walking: मानसून का मौसम आने के साथ ही कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिलती है.

Dirty Water Walking: मानसून का मौसम आने के साथ ही कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिलती है. सड़कों और गलियों में जमा बारिश का पानी लोगों के डेली रूटीन पर असर डालती है. ऐसे में नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और नागरिकों को घर, कार्यालय या अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अक्सर इस भरे हुए पानी से होकर गुजरते हैं. कई बार यह उनकी आवश्यकता और मजबूरी दोनों बन जाती है.

लेकिन इस पानी से गुजरने के बाद कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. खासतौर पर पैरों की स्किन के लिए ये हानिकारक होते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि गंदे और दूषित पानी में सिर्फ 10 मिनट चलना भी स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकता है? एक्सपर्ट से समझें कि इन गंदे पानी से गुजरने के बाद किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

सेहत के लिए खतरा

बारिश के दौरान नालियां और सीवर ओवरफ्लो हो जाते हैं, जिससे दूषित पानी सड़कों पर फैल जाता है. इस पानी में मौजूद सूक्ष्मजीव स्किन के संपर्क में आकर संक्रमण पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में रासायनिक पदार्थ भी पानी में मिल सकते हैं, जो त्वचा में जलन और एलर्जी का कारण बन सकते हैं.

सिर्फ 10 मिनट में भी क्यों हो सकता है खतरा?

हमारी स्किन शरीर की पहली सुरक्षा परत होती है. सामान्य स्थिति में यह बैक्टीरिया और अन्य रोगाणुओं को शरीर के अंदर जाने से रोकती है. लेकिन अगर स्किन पर कट, खरोंच, फटी एड़ियां, छाले या कोई पुराना त्वचा रोग मौजूद हो, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

गंदे पानी में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस इन छोटे-छोटे घावों के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं. इसलिए भले ही कोई व्यक्ति केवल 10 मिनट तक दूषित पानी में चला हो, फिर भी संक्रमण की संभावना बनी रहती है, खासकर यदि उसके पैरों की स्किन पहले से क्षतिग्रस्त हो.

कौन-कौन से स्किन इंफेक्शन हो सकते हैं?

फंगल इंफेक्शन

मानसून में सबसे आम समस्या फंगल इंफेक्शन की होती है. लगातार नमी और गीले जूते-मोजे फंगस के बढ़ने के लिए आदर्श वातावरण बनाते हैं. इससे पैरों में खुजली, सफेद परत, बदबू और त्वचा का छिलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. एथलीट फुट इसी तरह का एक सामान्य फंगल संक्रमण है.

बैक्टीरियल इंफेक्शन

दूषित पानी में मौजूद बैक्टीरिया त्वचा के अंदर प्रवेश करके संक्रमण फैला सकते हैं. इससे त्वचा लाल हो सकती है, सूजन आ सकती है और दर्द महसूस हो सकता है। कुछ मामलों में यह संक्रमण गंभीर रूप भी ले सकता है.

एलर्जिक रिएक्शन और डर्मेटाइटिस

गंदे पानी में मौजूद रसायन और प्रदूषक तत्व त्वचा में जलन, खुजली, लालपन और रैशेज पैदा कर सकते हैं. संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.

त्वचा पर चकत्ते और खुजली

लंबे समय तक गीले वातावरण में रहने से त्वचा की ऊपरी परत प्रभावित हो सकती है, जिससे खुजली और छोटे-छोटे दाने निकल सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • जहां तक संभव हो, गंदे या भरे हुए पानी में चलने से बचें.
  • बाहर निकलते समय वाटरप्रूफ जूते, गमबूट या अच्छी गुणवत्ता की चप्पल पहनें.
  • पानी में चलने के बाद पैरों को तुरंत साफ पानी और साबुन से धोएं.
  • पैरों को अच्छी तरह सुखाएं, क्योंकि नमी फंगस और बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है.
  • रोजाना साफ और सूखे मोजे पहनें.
  • पैरों में कट, घाव या फटी एड़ियां हों तो उन्हें ढककर रखें.
  • किसी भी घाव को एंटीसेप्टिक से साफ करें और जरूरत पड़ने पर पट्टी लगाएं.
  • डायबिटीज और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग पैरों की विशेष देखभाल करें.
  • गीले जूते-मोजे लंबे समय तक न पहनें.
  • खुजली, लालपन, सूजन या जलन महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

गंदे पानी में चलने के बाद क्या करें?

आपको मजबूरी में जलभराव वाले क्षेत्र से गुजरना पड़ा है, तो घर पहुंचते ही कुछ सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए. सबसे पहले पैरों को साफ पानी और साबुन से अच्छी तरह धोएं. इसके बाद उन्हें पूरी तरह सुखाएं, क्योंकि नमी फंगस और बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देती है. सूखे और साफ मोजे पहनें और गीले जूतों को धूप या हवादार जगह पर सुखाएं.

अगर पैरों में कोई कट, घाव या खरोंच है, तो उसे एंटीसेप्टिक से साफ करें और जरूरत पड़ने पर पट्टी लगाएं. कुछ दिनों के भीतर खुजली, लालपन, सूजन, दर्द या पस जैसी समस्या दिखाई दे, तो डॉक्टर से संपर्क करें.

मानसून में कैसे करें बचाव?

मानसून के दौरान जहां तक संभव हो, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की कोशिश करें. बाहर निकलते समय वाटरप्रूफ फुटवियर पहनें. घर लौटने पर पैरों की सफाई जरूर करें. स्किन को सूखा और साफ रखना संक्रमण से बचाव का सबसे आसान तरीका है.

यह भी पढ़ें: इन चीज़ों को सुबह खाली पेट खाएं, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

FAQs

सवाल:गंदे पानी में चलने के बाद क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

जवाब:घर पहुंचकर पैरों को साबुन और साफ पानी से धोना चाहिए, अच्छी तरह सुखाना चाहिए, सूखे मोजे पहनने चाहिए और किसी भी कट या घाव को एंटीसेप्टिक से साफ करना चाहिए. यदि खुजली, लालपन या सूजन हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

सवाल: किन लोगों को गंदे पानी से स्किन इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है?

जवाब: डायबिटीज के मरीज, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, बच्चे, बुजुर्ग, फटी एड़ियों या घाव वाले लोग और त्वचा रोग से पीड़ित लोगों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है.

सवाल: मानसून में गंदे पानी में चलने से कौन-कौन सी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं?

जवाब: गंदे पानी में मौजूद बैक्टीरिया, फंगस और अन्य दूषित तत्वों के कारण फंगल इंफेक्शन, खुजली, रैशेज, त्वचा में जलन और बैक्टीरियल संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments