होमWellnessBeautyइन चीज़ों को सुबह खाली पेट खाएं, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

इन चीज़ों को सुबह खाली पेट खाएं, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

Which food is best for skin glow:कुछ खाद्य पदार्थों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो कोलेजन बढ़ाने का काम करते हैं.

Which food is best for skin glow: आज के समय में ऐसा कोन है जिसे अपने चेहर पर ग्लो नहीं चाहिए? बल्कि ऐसी बहुत-सी महिलाएं और यंगस्टर्स हैं जो चेहरे पर ग्लो लाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे ट्राई करती हैं. बल्कि ऐसा करने के बजाए अगर आप कुछ खास प्रकार की चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल कर लें तो आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा. दरअसल एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ खाद्य पदार्थों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो कोलेजन बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे में स्किन पर समय से पहले झुर्रियां नहीं आती और ग्लो बना रहता है.

ब्यूटी और स्किन केयर एक्सपर्ट (Shahnaz Husain) शहनाज हुसैन के अनुसार, स्किन की असली खूबसूरती केवल बाहरी देखभाल पर निर्भर नहीं करती, बल्कि शरीर के अंदरूनी स्वास्थ्य, संतुलित पाचन, पर्याप्त पोषण और हेल्दी लाइफस्टाइल से भी जुड़ी होती है. जब शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और पर्याप्त पोषण मिलता है, तो स्किन नेचुरल ग्लो करने लगती है.

ऐसे बढ़ेगा नेचुरल ग्लो

गुनगुना पानी

ब्यूटी एंड स्किन केयर एक्सपर्ट कहती हैं कि सुबह की शुरूआत गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए. पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. पाचन तंत्र मजबूत रखता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद करता है. विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा रूटीन फॉलो करने से शरीर में पानी की कमी दूर रहती है. वहीं बेहतर हाइड्रेशन का असर स्किन पर साफ दिखाई देता है जिससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है.

भीगे हुए बादाम खाएं

एक्सपर्ट कहती है कि कुछ 7-10 भीगे बादाम खाना भी स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद होता है. रोजाना सुबह उठकर बादाम खाएं ये स्किन के नेचुरल ग्लो लाने में मदद करेगा. बादाम में हेल्दी फैट और विटामिन ई होते हैं जो एजिंग साइन को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा बादाम में हेल्दी फैट्स (मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स), प्रोटीन, मैग्नीशियम और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को पोषण देने, उसकी नमी बनाए रखने और समय से पहले दिखने वाले एजिंग को कम करने में मदद करता है.

आंवला खाएं

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आंवला बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होता है. विटामिन C कोलेजन बनाने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी, चमकदार और जवान दिखती है. आंवला फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने और स्किन की रंगत निखारने में भी मदद करता है. आप रोजाना सुबह खाली पेट ताजा आंवला, आंवला जूस या आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Korean Glass Beauty Hacks: कैसे मिलेगी ग्लास स्किन? एक्सपर्ट से जानें

FAQs

सवाल: क्या सुबह गुनगुना पानी पीने से त्वचा साफ होती है?

जवाब: गुनगुना पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे त्वचा की सेहत को अप्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है.

सवाल: भीगे बादाम त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद हैं?

जवाब: भीगे बादाम में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देने और एजिंग के संकेतों को कम करने में मदद कर सकते हैं.

सवाल: क्या आंवला खाने से चेहरे पर ग्लो आता है?

जवाब: आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कोलेजन निर्माण में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments