होमHealth NewsTMKOC के बाघा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता अरविंद वेकारिया का...

TMKOC के बाघा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता अरविंद वेकारिया का निधन; कुछ महीने पहले मां को भी खोया था

Arvind Vekaria Death: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा यानी तन्मय वेकारिया के पिता और गुजराती अभिनेता अरविंद वेकारिया का निधन. जानिए उनके करियर और परिवार से जुड़ी जानकारी.

Arvind Vekaria Death: लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभाने वाले अभिनेता तन्मय वेकारिया के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. तन्मय के पिता और मशहूर गुजराती थिएटर एवं फिल्म अभिनेता अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है. उनके निधन से परिवार और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है.

तन्मय के लिए यह समय बेहद मुश्किल भरा है. इससे पहले अक्टूबर 2025 में उनकी मां का भी निधन हो गया था. अब पिता के जाने के बाद तन्मय पूरी तरह से टूट गए हैं. जानकारी है कि तन्मय के पिता पिछले काफी समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे.

पिता की तबीयत का जिक्र करते हुए भावुक हुए थे तन्मय

कुछ दिनों पहले तन्मय वेकारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वह अपने पिता की खराब तबीयत के बारे में बात करते हुए भावुक नजर आए थे. वीडियो में शो के निर्माता असित कुमार मोदी उन्हें संभालते और शांत कराते दिखाई दिए थे.

कौन थे अरविंद वेकारिया?

अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर और फिल्मों का जाना-पहचाना नाम थे. उन्होंने कई गुजराती फिल्मों और नाटकों में काम किया था. उन्हें ‘Yashoda’, ‘Chhanu Chamaklo’ और ‘Rupiyo Nach Nachave’ जैसी फिल्मों में निभाए गए किरदारों के लिए खास पहचान मिली थी. इसके अलावा वह टीवी के लोकप्रिय सुपरहीरो शो ‘शक्तिमान’ में भी नजर आ चुके थे.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी निभाया था यादगार किरदार

अरविंद वेकारिया ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी एक विशेष भूमिका निभाई थी. शो में उन्होंने एक ज्वैलर (सर्राफ) का किरदार निभाया था. कहानी के अनुसार, आत्माराम भिड़े को पैसों की जरूरत पड़ती है और वह अपनी पत्नी माधवी के गहने गिरवी रखने के लिए एक ज्वैलर के पास जाते हैं. इस ज्वैलर का किरदार अरविंद वेकारिया ने निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

इन दिनों शो में बाघा की कहानी पर है फोकस

वर्तमान में शो में बाघा यानी तन्मय वेकारिया की कहानी दिखाई जा रही है. कहानी में बाघा की लव लाइफ में नया मोड़ आया है. बाघा की प्रेमिका बावरी का बचपन का दोस्त वापस आ गया है, जो बाघा को बावरी से दूर होने के बदले पैसे देने की पेशकश करता है. इसी वजह से शो में इन दिनों दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिल रहा है.

फैंस ने जताया दुख

अरविंद वेकारिया के निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और तन्मय वेकारिया व उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Padma Bhushan मिलने के बाद भावुक हुईं Alka Yagnik, बताया अब तक नहीं ठीक हुई ये दुर्लभ बीमारी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments