Alka Yagnik viral video Padma Bhushan: अल्का याज्ञनिक का नाम आज भी कई गानों के लिए याद किया जाता है. कई लोग आज भी उनकी आवाज के दिवाने हैं. तमाम गाने हैं जो लोगों के दिलों दिमाग में छाए रहते हैं. भारत सरकार ने उन्हें 23 जून को पद्म भूषण से नवाजा गया था.
इस पद्म भूषण से नवाजे जाने के बाद उन्होंने एक भावुक नोट शेयर किया है. दरअसल सिंगर ने अपनी हेल्थ के बारे में एक अपडेट दिया है. सिंगर ने इस पोस्ट में हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है. इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस काफी दुखी और हैरान है. दरअसल उन्होंने एक रेयर बीमारी की जानकारी दी थी.
सिंगर ने इस बीमारी का किया खुलासा
जानकारी के अनुसार इस पोस्ट में सिंगर ने एक रेयर बिमारी का खुलासा किया है. जिसका वो खुद शिकार हुई हैं. इस बीमारी का नाम है सेंसोरिन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस, उन्होंने बताया कि वो अब तक इस बीमारी से उभर नहीं पाई है. हालांकि वो काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं. जिस दौरान वो अवार्ड भी ले रही थी उस दौरान भी सिंगर एक अटेंडेंट की मदद लेती दिखी. जिसने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया. ऐसे में जान लेते हैं कि क्या है ये बीमारी और कितनी खतरनाक है.
सेंसोरिन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस क्या है?
ये बीमारी एक हियरिंग डिसऑर्डर है. जिसमें इंसान के सुनने की पावर काफी हद तक प्रभावित होती है. जानकारी है कि अल्का याज्ञनिक भी इस बीमारी का शिकार एक अटैक के कारण हुई थी. जिससे उनकी पूरी लाइफ बदल गई. उन्होंने अपने फैंस से जल्द ही ठीक होने की दुआ करने को कहा है.
अब आपको बता दें कि आखिर ये क्या होता है? दरअसल जब साउंड आपके अंद्रूनी कान तक जब नहीं पहुंच पाती है तो ऐसी स्थिती हो सकती है. कई मामलों में ये जन्म के साथ भी मौजूद हो सकता है, और बाद में एक बड़ी परेशानी भी खड़ी कर सकता है. दिक्कत और समस्या हो सकती है.
क्या है इसका इलाज?
अगर इसके इलाज की बात की जाए तो इसका इलाज संभव नहीं हो पाया है. क्या इस समस्या के बाद कोई सुन नहीं पाता है? तो इसका जवाब है नहीं लेकिन कुछ विकल्प हैं जिनका उपयोग किया जा सकता है. जैसे हियरिंग एड, कॉक्लियर इम्पांट या फिर अन्य कोई भी सुनने से संबंधित तकनीक हो उसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं. वहीं आखिर ये समस्या क्यों होती है? तो इसका कारम है कि कानों में इंफेक्शन होना, चोट लगना या फिर तेज साउंड के कॉन्टैक्ट में आना. इस समस्या का कारण बन सकती है.
यह भी पढ़ें: बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने की नई तकनीक! नई खोज से दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता कम
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

