Korean Glass Beauty Hacks: आजकल गर्ल्स सिर्फ तरह-तरह के बोटॉक्स या फिर प्रोडक्ट ही इस्तेमाल नहीं करती बल्कि विदेशी प्रोडक्ट भी तेजी से प्रयोग किए जाते हैं. इसमें से एक है कोरियन ग्लास स्किन. आजकल के युवा बच्चे-बच्चे में कोरियन ग्लास स्किन का ट्रेंड तेजी से चल पड़ा है. वह वहां के लोगों जैसा ग्लास ब्यूटी पाना चाहते हैं, लेकिन क्या आपकी इस तरह की स्किन हो सकती है? आज के आर्टिकल में हम एक्सपर्ट से समझेंगे कि समझेंगे कि उनकी और भारतीय स्किन में क्या अंतर है? आखिर लाख कोशिश के बावजूद हमारी कोरियन स्किन ब्यूटी कोरियन जैसी क्यों नहीं हो पाती.
कोरियन ब्यूटी यानि ग्लास स्किन ट्रेंड में बना हुआ है. ये सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है. यानि अपनी स्किन को शीशे-सा चमकाना आज के आर्टिकल में हम एक्सपर्ट से समझेंगे कि ऐसी स्किन पाई जा सकती है या नहीं?
स्किन में होता है बड़ा अंतर
कोरियन ब्यूटी बच्चों-बच्चों के दिमाग पर छाया हुआ है. वह कोरियन प्रोडक्ट्स का खूब इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ प्रोडक्ट के इस्तेमाल से आपकी स्किन कोरियन जैसी हो जाएगी तो ये गलत है. एक्सपर्ट कहते हैं कि वहां के लोगों की स्किन और यहां के लोगों की स्किन में बड़ा अंतर होता है. हम भारतीयों की स्किन ज्यादा मोटी होती है, ट्रांसपेरेंसी नहीं होती है. वहीं कोरियाई स्किन में कम पोर्स होते हैं और वे कम तेल बनाते हैं.
कोरियन स्किन केयर रूल्स
सनस्क्रीन कभी नहीं छोड़ते
कोरियन लोग घर से बाहर निकलने से पहले SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी मानते हैं. धूप से बचाव को एंटी-एजिंग का सबसे बड़ा राज माना जाता है.
डबल क्लींजिंग करते हैं
दिनभर की गंदगी, मेकअप और सनस्क्रीन हटाने के लिए पहले ऑयल क्लींजर और फिर वॉटर-बेस्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं.
स्किन को हाइड्रेट रखते हैं
कोरियन स्किनकेयर में टोनर, एसेंस, सीरम और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करके स्किन को लगातार हाइड्रेट रखा जाता है.
धीरे-धीरे लेयरिंग करते हैं
एक साथ भारी प्रोडक्ट लगाने के बजाय हल्के उत्पादों की कई परतें लगाई जाती हैं, जिससे त्वचा को बेहतर नमी मिलती है.
पर्याप्त पानी पीते हैं
अंदर से हाइड्रेशन को भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है जितना बाहरी स्किनकेयर को.
संतुलित आहार लेते हैं
फल, सब्जियां, फर्मेंटेड फूड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर भोजन कोरियन लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है.
अच्छी नींद को प्राथमिकता देते हैं
7-8 घंटे की नींद को स्किन रिपेयर और ग्लो के लिए जरूरी माना जाता है.
स्किन को रगड़ते नहीं
चेहरा धोते समय या तौलिये से पोंछते समय स्किन को धीरे-धीरे थपथपाकर सुखाते हैं.
यह भी पढ़ें: आम के छिलकों का बनाएं फेस पैक, इन चीज़ों के साथ मिलाकर करें अप्लाई
FAQs
सवाल: क्या सिर्फ स्किनकेयर से ग्लास स्किन मिल सकती है?
जवाब: नहीं, इसके लिए अच्छी डाइट, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद भी जरूरी है.
सवाल: ग्लास स्किन के लिए सबसे जरूरी स्टेप क्या है?
जवाब:त्वचा को अच्छी तरह हाइड्रेट रखना और रोजाना सनस्क्रीन लगाना.
सवाल:कितने समय में ग्लास स्किन जैसा असर दिख सकता है?
जवाब: नियमित स्किनकेयर और स्वस्थ आदतों के साथ कुछ हफ्तों से कुछ महीनों में सुधार दिख सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

