होमWellnessBeautyआम के छिलकों का बनाएं फेस पैक, इन चीज़ों के साथ मिलाकर...

आम के छिलकों का बनाएं फेस पैक, इन चीज़ों के साथ मिलाकर करें अप्लाई

Can I apply mango peel on my face: गर्मियों का मौसम में है. ऐसे में घर-घर में आमों का सेवन किया जा रहा होगा.

Can I apply mango peel on my face: गर्मियों का मौसम में है. ऐसे में घर-घर में आमों का सेवन किया जा रहा होगा. कच्चे आम हो या फिर पक्के आम, दोनों ही बड़े चाव के साथ खाएं जाते हैं. आम खाने से न सिर्फ सेहत दुरूस्त होती है बल्कि एक्सपर्ट बताते हैं कि आप इनके छिलकों का प्रयोग फेस पैक के लिए भी कर सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर कैसे आम के छिलकों से आप फेस पैक बना सकते हैं? फेस पैक के फायदे भी जानेंगे.

फेस पैक बनाने के लिए आपके पके हुए आम लेने हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि पूरी तरह पके हुए और ताजे आम के छिलकों का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. खासतौर पर दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो, केसर या चौसा जैसे मीठे और पके आमों के छिलके उपयोग करें. कच्चे आम के छिलके अधिक अम्लीय (Acidic) हो सकते हैं, जिससे कुछ लोगों की स्किन में जलन हो सकती है. इसलिए पके हुए आम का प्रयोग करें.

आम के छिलकों का फेस पैक कैसे बनाएं?

आम के छिलकों का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आम के छिलकों को अच्छी तरह धो लें. इन्हें धूप में सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें. इसे सूखे हुए पाउडर को आप चेहरे पर किसी न किसी ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ मिलाकर लगा सकते हैं. छिलकों में मौजूद गुण चेहरे पर निखार लाने का काम करेगा. साथ ही ये फेस पैक स्किन को निखारने और ताजगी देने में मदद करेगा.

सूखा पाउडर चेहरे पर कैसे लगाएं?

गुलाब जल के साथ

आम के छिलके के सूखे पाउडर को आप गुलाब जल के साथ मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं. छिलकों का पाउडर लें, अब इसमें गुलाब जल मिक्स करें. गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें. सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें. गुलाब जल गर्मी के मौसम में स्किन को हाइड्रेट करने का काम करेगा है.

दही के साथ

दही के साथ भी फेस पैक बनाया जा सकता है. एक बर्तन में दही लें. इसमें छिलकों का पाउडर मिक्स करें. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करेगा. इससे डेड स्किन सेल्स कम होने में मदद मिलती है और स्किन में निखार आता है.

कच्चे दूध के साथ

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए छिलकों के पाउडर को कच्चे दूध के साथ मिलाकर लगाएं. कच्चे दूध में स्किन को कोमल और मुलायम बनाने के गुण होते हैं. ऐसे में आपका चेहरे का ग्लो बढ़ेगा.

एलोवेरा जेल के साथ

आम के छिलकों का पाउडर आप एलोवेरा जेल के साथ भी मिलाकर लगा सकते हैं. एलोवेरा जेल स्किन के ड्राईनेस को खत्म करने में मदद करेगा. अगर किसी की स्किन ड्राई है तो आप इसे एलोवेरा जेल के साथ लगाए. अगर आप रोजाना चेहरे पर एलोवेरा और आम के छिलकों का पाउडर लगाएंगे, तो इससे दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है.

    छिलकों के फेस पैक के फायदे

    आम के छिलकों का फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जो स्किन को पोषण देने में मदद करते हैं. यह डेड स्किन हटाकर चेहरे की नेचुरल चमक बढ़ाने में मदद करते हैं. आम के छिलकों का फेस पैक टैनिंग कम करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को मुलायम बनाने में मदद करते हैं. साथ ही यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से स्किन की रक्षा करने में भी मदद करते हैं. हालांकि, सेंसिटिव स्किन वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

    यह भी पढ़ें: बिना महंगे ट्रीटमेंट पाएं गोल्डन निखार, ये योगासन चेहरे पर लाएंगे कुदरती चमक

    FAQs

    सवाल: आम के छिलकों में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

    जवाब: आम के छिलकों में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं.

    सवाल: आम के छिलकों का फेस पैक त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है?

    जवाब: यह डेड स्किन हटाने, चेहरे की चमक बढ़ाने, टैनिंग कम करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है.

    सवाल: आम के छिलकों का फेस पैक इस्तेमाल करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

    जवाब: संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसका उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की एलर्जी या जलन से बचा जा सके.

    (Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

    author avatar
    Surbhi . Content Writer
    लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
    Surbhi .
    Surbhi .
    लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
    RELATED ARTICLES

    बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

    5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

    Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

    Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

    ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

    Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    Most Popular

    जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

    Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

    बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

    Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

    खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

    Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

    घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

    Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

    Recent Comments